पटना वीमेंस कॉलेज में व्यावसायिक कोर्सों की पहली मेरिट लिस्ट जारी, 1076 छात्राओं को मिलेगा नामांकन

Patna News: पटना वीमेंस कॉलेज ने सत्र 2026-27 के व्यावसायिक कोर्सों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है. 1076 से अधिक छात्राओं को नामांकन का मौका मिलेगा. एडमिशन प्रक्रिया 1 से 4 जून तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी.

Patna News: (अमृता सिंह) पटना वीमेंस कॉलेज (patna women’s college) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है. कॉलेज प्रशासन के अनुसार 1076 से अधिक छात्राओं को नामांकन का अवसर मिलेगा. नामांकन प्रक्रिया 1 जून से 4 जून तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी.

तय तिथि पर करना होगा नामांकन

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि पहले चरण में चयनित छात्राओं को निर्धारित तिथि और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना होगा. यदि सीटें खाली रहती हैं तो 4 जून को प्रतीक्षा सूची की छात्राओं को नामांकन का अवसर दिया जाएगा.

1 जून को इन कोर्सों में होगा एडमिशन

1 जून को BCA, BBA, Microbiology, AMM, BMC और ECM पाठ्यक्रमों के लिए नामांकन होगा. इनमें बीबीए में सबसे अधिक 180 से ज्यादा छात्राओं का चयन किया गया है. वहीं बीसीए में 95 और माइक्रोबायोलॉजी में 60 छात्राओं को मौका मिला है.

2 और 3 जून का शेड्यूल

2 जून को बीकॉम अकाउंटिंग एंड फाइनेंस, बीकॉम टैक्सेशन एंड ऑडिटिंग, एआई एंड मशीन लर्निंग तथा क्लिनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स पाठ्यक्रमों में नामांकन लिया जाएगा. वहीं 3 जून को बीए फैशन डिजाइनिंग पाठ्यक्रम के लिए एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील

कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, स्थानांतरण प्रमाणपत्र (TC), चरित्र प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो सहित सभी आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की है.

तकनीकी और रोजगार आधारित कोर्सों की बढ़ी मांग

कॉलेज सूत्रों के अनुसार इस बार रोजगार आधारित और तकनीकी पाठ्यक्रमों के प्रति छात्राओं का रुझान काफी बढ़ा है। सीमित सीटों वाले कई कोर्सों में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली.

ALSO READ: पटना एयरपोर्ट के रनवे विस्तार के लिए फिर होगी जू की जमीन की मापी, जानिए दोबारा सर्वे कराने की नौबत क्यों आई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >