पटना मौसम अपडेट: आज बादल, कल से बारिश के आसार, कई इलाकों में बिजली कटौती

Patna Weather Update: (अनिकेत की रिपोर्ट) पटना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शनिवार और रविवार को बादलों के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जतायी गयी है.

आज आंशिक बादल, सप्ताहांत में बारिश की संभावना

Patna Weather Update: (अनिकेत की रिपोर्ट) पटना और आसपास के क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं शनिवार और रविवार को बादलों के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने की भी संभावना जतायी गयी है.

दोपहर में बढ़ी गर्मी, शाम को मिली राहत

गुरुवार को दोपहर में तेज धूप के कारण तापमान बढ़कर 32.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम होते-होते तापमान में गिरावट आयी और मौसम सुहावना हो गया। शहर का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

इन इलाकों में तय समय पर बिजली कटौती

शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को निर्धारित समय के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सुबह 8 से 10 बजे तक पूर्वी और पश्चिमी भीखाचक तथा विष्णुपुरी में बिजली कटेगी। सुबह 10 से 12 बजे तक तेजप्रताप नगर और वृंदावन प्रभावित रहेंगे। सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक प्रियदर्शी नगर, डीपीएस मोड़, सगुना मोड़, मंगलम कॉलोनी, सुधा बूथ, कश्यप ग्रीन सिटी, कोथवन और रामचंद्रनगर में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा कल्याणी कॉलोनी, सौरभ एनक्लेव, पाइप लाइन और वशिष्ट कॉलोनी में 11 से 1 बजे तथा आदर्श कॉलोनी, मेरेडियन ग्रीन अपार्टमेंट, नीतिबाग कॉलोनी और वीणा विहार अपार्टमेंट में 11 से 3 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

प्रमुख मंदिरों में दर्शन और आरती का समय

पटना के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शन और आरती की व्यवस्था है। Mahavir Mandir Patna में सुबह 5 बजे से आरती शुरू होती है और दिनभर विभिन्न समय पर आरती होती है। ISKCON Temple Patna में सुबह 4:30 बजे मंगला आरती और रात 8 बजे शयन आरती होती है, जिसका लाइव प्रसारण भी उपलब्ध है। वहीं Gaudiya Math Patna में श्रीकृष्ण चंदन यात्रा के तहत चिंतामणी स्वरूप में भगवान के विशेष दर्शन कराये जा रहे हैं।

पीएमसीएच में आज की ओपीडी व्यवस्था

Patna Medical College and Hospital में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। दंत रोग, ईएनटी, नेत्र, गायनी, कैंसर, मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक्स, शिशु रोग और स्किन विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करेंगे। मरीज निर्धारित समय पर पहुंचकर सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

पीएमसीएच: शुक्रवार की ओपीडी
1- दंत रोग- डॉ हर्ष
2- ईएनटी- डॉ अमित कुमार
3- नेत्र रोग- डॉ प्रियंका/ डॉ सुनीता कुमारी
4- गायनी- डॉ रूपम सिन्हा
5- कैंसर- डॉ प्रो. रवि ब्याहू
6- मेडिसिन- डॉ डीके सिन्हा
7- ऑर्थोपेडिक्स- डॉ अरविंद कुमार
8- शिशु रोग- डॉ कौशलेंद्र कुमार सिंह
9- स्किन रोग- डॉ अनुपमा सिंह/ डॉ पंकज तिवारी/ डॉ आकांक्षा

ALSO READ: छपरा अपडेट: जयंती समारोह, ओपीडी सेवाएं और मंदिरों में दर्शन की व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >