पटना के दानापुर जजेज कॉलोनी पथ पर जलजमाव, स्कूली बच्चों और आम लोगों की बढ़ी परेशानी

Patna News: पटना के जजेज कॉलोनी पथ पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. नाले की नियमित उड़ाही न होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. नप प्रशासन की टीम के बावजूद अब तक कोई ठोस राहत नहीं मिली है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट

Patna News: दानापुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित गरुड़ विहार कॉलोनी के जजेज कॉलोनी पथ पर हल्की बारिश के बाद ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है. सड़क पर जमा गंदे पानी के कारण स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. वहीं स्कूली बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

नाले की उड़ाही नहीं होने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित उड़ाही नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है.

जलजमाव के कारण पूरे इलाके में दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है.

हर साल बारिश में होती है जलजमाव की समस्या

लोगों ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में जजेज कॉलोनी पथ पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है. इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन की ओर से जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला निर्माण के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था सही तरीके से काम नहीं कर रही है, जिसके कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है.

पानी में घुसकर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

रिहायशी इलाका होने के बावजूद सड़क पर जलजमाव की समस्या बनी हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की बारिश में यह स्थिति है, तो लगातार बारिश होने पर सड़क पूरी तरह झील में तब्दील हो जाएगी.

जलजमाव के कारण स्कूली बच्चे गंदे पानी में घुसकर आने-जाने को मजबूर हैं.

नप प्रशासन ने बनाई है टीम, फिर भी नहीं मिली राहत

बताया जाता है कि नगर परिषद प्रशासन ने जलजमाव से निजात दिलाने के लिए दो नोडल पदाधिकारी और सफाई निरीक्षक की टीम गठित की है. इसके बावजूद जल निकासी के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है.

नगर प्रबंधक को दिया गया निर्देश : एसडीओ

इस संबंध में एसडीओ सह नगर परिषद के प्रभारी प्रशासक अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए नगर प्रबंधक को सख्त निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: बिहार में ऑनलाइन जुआ खेलने वालों की अब खैर नहीं, विधानसभा से नया कानून पास, दूसरी बार पकड़े गए तो 2 साल की सजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >