Patna University: 28 फरवरी को होगा छात्रसंघ का चुनाव, दीवारों पर प्रचार करने वाले हो जाएं सावधान

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ का चुनाव 28 फरवरी को होगा. इसके लिए 11 फरवरी से नॉमिनेशन फॉर्म मिलना शुरू हो जाएगा. छात्रसंघ के चुनाव को लेकर जानकारी यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने दी.

Patna University: पटना यूनिवर्सिटी की ओर से साल 2025-26 के छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई. छात्रसंघ चुनाव 28 फरवरी को होगा. उसी दिन शाम साढ़े चार बजे के बाद काउंटिंग शुरू कर दी जाएगी. यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के लिए नॉमिनेशन फॉर्म 11 फरवरी से मिलना शुरू होगा. नॉमिनेशन फॉर्म की कीमत 50 रुपए रखी गई है.

कब से मिलना शुरू होगा नॉमिनेशन फॉर्म?

जानकारी के मुताबिक, नॉमिनेशन फॉर्म 11,12,13 और 14 फरवरी को मिलेगा. इसके बाद 16, 17 और 18 फरवरी को जमा किया जाएगा. 19 फरवरी को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी. यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रसंघ चुनाव के बारे में जानकारी दी कि कुलपति की ओर चुनाव की तारीख घोषित करने के साथ ही अचार संहिता लग गई है और वर्तमान छात्र संघ को भंग कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि कैंडिडेट्स की लिस्ट 19 फरवरी को जारी की जाएगी. कैंडिडेट्स की फाइनल लिस्ट 21 फरवरी को जारी की जाएगी. डीन प्रो. योगेंद्र कुमार वर्मा ने छात्रसंघ चुनाव के लिए कमेटी गठित की है. चीफ इलेक्शन ऑफिसर फिजिक्स डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. शंकर कुमार को बनाया गया है. जबकि एडवाइजर डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन के प्रो. खगेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है. ऑब्जर्वर के रूप में बॉटनी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. बीरेंद्र प्रसाद और कॉमर्स डिपार्टमेंट के अध्यक्ष प्रो. एनके झा को नियुक्त किया गया है.

वोटिंग के लिए क्या होगी व्यवस्था?

चुनाव के लिए टोटल बूथ 14 होंगे. हर बूथ पर 6 बैलेट बॉक्स होंगे. 6 पदों के लिए बैलेट बॉक्स पर अलग-अलग रंग का पेपर अलग-अलग पदों के नाम के साथ चिपका होगा. वोटरों को बैलेट पेपर पर क्रॉस का निशान लगाना होगा. वोटरों की फाइनल लिस्ट 10 फरवरी को जारी की जाएगी. अबतक टोटल 19 हजार 53 वोटर लिस्ट में नाम शामिल किया गया.

दीवारों पर प्रचार करने वालों पर होगी कार्रवाई

चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए अगर किसी उम्मीदवार की ओर से कॉलेज कैंपस की दीवारों पर लिखकर प्रचार किया गया तो उनपर विश्वविद्यालय की ओर से कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए यूनिवर्सिटी की ओर से जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर जिम्मेवार उम्मीदवार पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: Bihar Budget 2026: बिहार में तैयार होगा AK-47, कार्बाइन, पिस्टल और स्नाइपर राइफल, बजट में डिफेंस कॉरिडोर बनाने की हुई घोषणा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >