पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब रात 10 बजे तक खुलेगी, 24 घंटे के लिए छात्रों ने किया था आंदोलन

Patna University Central Library : पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए खुशखबरी है. सेंट्रल लाइब्रेरी अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक, यानी 14 घंटे खुली रहेगी. छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए अब अधिक समय मिलेगा.

Patna University Central Library : पटना विश्वविद्यालय के छात्रों के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी को लेकर अहम बदलाव होने जा रहा है. अब लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक यानी 14 घंटे खुलने की तैयारी है. लोक भवन ने विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर आदेश के पालन का निर्देश दिया है. हालांकि, कर्मचारियों की कमी के कारण विश्वविद्यालय ने अभी अंतिम व्यवस्था तय नहीं की है.

अब 14 घंटे खुलेगी सेंट्रल लाइब्रेरी

दरअसल, पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी के खुलने का समय बढ़ाने का निर्देश मिला है. लोक भवन की ओर से विश्वविद्यालय को भेजे गये पत्र के अनुसार, लाइब्रेरी अब सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक खुली रहेगी. इससे छात्रों को पढ़ाई के लिए पहले की तुलना में दो घंटे अधिक समय मिलेगा.

पहले रात 8 बजे तक खुलती थी लाइब्रेरी

अब तक पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक खुलती थी. यानी छात्रों को लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए कुल 12 घंटे का समय मिलता था. नये निर्देश के बाद इसमें दो घंटे की बढ़ोतरी होगी.

लोक भवन के पत्र के बाद शुरू हुई तैयारी

लोक भवन से पत्र मिलने के बाद विश्वविद्यालय स्तर पर नये समय के अनुसार व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. हालांकि, लाइब्रेरी को 14 घंटे चलाने के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की उपलब्धता को लेकर विश्वविद्यालय के सामने चुनौती बनी हुई है.

कर्मचारियों की कमी बनी बड़ी वजह

सेंट्रल लाइब्रेरी में फिलहाल आउटसोर्स के माध्यम से बहाल 14 कर्मचारी काम कर रहे हैं. विश्वविद्यालय के डीन प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि 14 घंटे लाइब्रेरी खोलने को लेकर लोक भवन से पत्र मिला है, लेकिन कर्मचारियों की कमी है. इसी वजह से व्यवस्था को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.

लाइब्रेरी निदेशक ने मांगे कर्मचारी

लाइब्रेरी को लंबे समय तक संचालित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की जरूरत को देखते हुए निदेशक ने विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों की मांग की है. विश्वविद्यालय स्तर पर अब इसी व्यवस्था को लेकर निर्णय लिया जाना है.

24 घंटे लाइब्रेरी के लिए छात्रों ने किया था आंदोलन

पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी को 24 घंटे खोलने की मांग को लेकर एआइएसएफ से जुड़े छात्रों ने आंदोलन किया था. छात्रों ने इस मांग को लेकर एक सप्ताह तक भूख हड़ताल भी की थी. इसके बाद लोक भवन की ओर से लाइब्रेरी का समय 12 घंटे से बढ़ाकर 14 घंटे करने पर सहमति दी गयी.

कभी 24 घंटे खुलती थी सेंट्रल लाइब्रेरी

पटना विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी करीब 10 वर्ष पहले 24 घंटे खुलती थी. बाद में देर रात असामाजिक तत्वों के जमावड़े और मारपीट की शिकायतों के बाद रात में लाइब्रेरी संचालन बंद कर दिया गया. इसके बाद इसका समय सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक कर दिया गया.

छात्रों को अब रात में दो घंटे ज्यादा पढ़ने का मौका

यदि नयी व्यवस्था लागू होती है तो छात्रों को रात 8 बजे के बाद भी सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने की सुविधा मिलेगी. खासकर प्रतियोगी परीक्षाओं और विश्वविद्यालय की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए रात के अतिरिक्त दो घंटे उपयोगी हो सकते हैं.

Also Read : बाढ़ में जेवर दुकान पर ग्राहक बनकर आए बदमाश, ऑनलाइन पेमेंट के बहाने दुकानदार के सिर पर हथौड़े से किए 4 वार, पटना रेफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >