Patna University Bomb Blast: पटना यूनिवर्सिटी के जोग्राफी डिपार्टमेंट के पास शनिवार को सुतली बम से धमाका होने की घटना सामने आई है. धमाके की तेज आवाज सुनते ही कैंपस में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद छात्रों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पीरबहोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास की स्थिति की जानकारी ली. फिलहाल धमाका किस तरह और किसने किया, इसे लेकर जांच जारी है.
किसी के घायल होने की सूचना नहीं
घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सुतली बम कैंपस में किसने फेंका था. इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. पुलिस कैमरों से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस ने शुरू की जांच
टाउन डीएसपी राजेश रंजन ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस की जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सुतली बम कैंपस में कैसे पहुंचा और इसे किसने फेंका. फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज समेत दूसरे बिंदुओं की जांच कर रही है. मौके पर FSL की टीम भी पहुंचकर जांच कर रही है.
क्या बोले SHO
पीरबहोर थाने के SHO राजकुमार सिंह ने बताया कि आज करीब 12 बजे अशोक राजपथ वाले डबल डेकर पुल से शरारती तत्वों ने पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में सुतली बम फेंका, जिसके बाद तेज आवाज के साथ धमाका हुआ. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अब CCTV फुटेज के जरिए सुतली बम फेंकने वाले शरारती तत्व की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है.
इसे भी पढ़ें: Kal Ka Mausam: बिहार में कल का मौसम: सुपौल से कटिहार तक भारी बारिश का खतरा, 25 जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी
