पटना में अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का अभियान, 9 ई-रिक्शा जब्त, 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला

Patna traffic : राजधानी पटना में यातायात जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने अवैध पार्किंग के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है. इस विशेष अभियान के तहत कई वाहनों पर कार्रवाई की गई और ई-रिक्शा जब्त किए गए.

Patna traffic : राजधानी पटना में बढ़ती यातायात समस्या और सड़क जाम पर नियंत्रण के लिए यातायात पुलिस ने सोमवार को अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान गांधी मैदान स्थित मोना सिनेमा के सामने सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें क्रेन की मदद से हटाकर यातायात संचालन कार्यालय भेजा गया.

सड़क किनारे खड़े वाहनों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने से शहर के व्यस्त इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है. इसे देखते हुए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस ने वाहन चालकों से केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करने की अपील की है.

नौ ई-रिक्शा जब्त

अभियान के दौरान इस्कॉन टेंपल, सिटी सेंटर और जीपीओ गोलंबर के पास विशेष वाहन जांच भी की गई. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले नौ ई-रिक्शा जब्त किए गए. पुलिस ने बताया कि इन ई-रिक्शा को डाकबंगला चौराहे के पास यातायात संचालन में लगाया गया, ताकि व्यस्त इलाके में जाम की समस्या कम हो सके.

11 वाहनों से वसूला गया जुर्माना

यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 11 वाहनों से कुल 17,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. पुलिस के अनुसार, कई ई-रिक्शा और अन्य वाहन चालक मनमाने ढंग से सड़क पर वाहन रोककर सवारी चढ़ाते-उतारते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है. ऐसे मामलों में भी लगातार कार्रवाई की जा रही है.

नियमों के पालन की अपील

पटना यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें. पुलिस का कहना है कि लोगों के सहयोग से ही शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शुरू हुई हेली-एयर टूरिज्म सेवा, पटना से राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर जाने पर मिलेगी सब्सिडी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >