पटना में आज रात ये प्रमुख मार्ग रहेंगे बंद, जानिए क्यों किया गया बदलाव

Patna News: पटना में सड़क मरम्मत कार्य के कारण आर.एन. सिंह रोड से राजेंद्र नगर जाने वाला मार्ग देर रात 2 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा. यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग जारी किया है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna News: पटना शहर में सड़क मरम्मत कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है. आर.एन. सिंह रोड से राजेंद्र नगर जाने वाला मार्ग मंगलवार की मध्यरात्रि 2 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा.

तीन घंटे के लिए रहेगा मार्ग प्रभावित

पटना यातायात पुलिस के अनुसार, आवश्यक सड़क मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग अस्थायी रूप से बंद किया गया है. इस दौरान वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ते का उपयोग करना होगा.

बहादुरपुर पुल से दिया गया वैकल्पिक मार्ग

यातायात पुलिस ने बताया कि लोग आर.एन. सिंह रोड से बहादुरपुर पुल होते हुए कांटी फैक्ट्री रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकते हैं.

Patna News: देर रात और तड़के सुबह रहेगा असर

अधिकारियों के अनुसार यह ट्रैफिक बदलाव सोमवार रात और मंगलवार की मध्यरात्रि के दौरान लागू रहेगा, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में यातायात प्रभावित रहेगा.

ALSO READ: बिहार बोर्ड 9वीं से 12वीं तक की क्वार्टरली परीक्षा कल से शुरू, जारी हुआ पूरा शेड्यूल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >