Patna Student Protest : प्रदर्शन में IG की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला, शीशे तोड़े

Patna Student Protest:पटना में नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. जेपी गोलंबर पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के बाद छात्रों ने डाकबंगला चौराहे पर जमकर हंगामा किया. इस दौरान पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी पर हमला कर शीशे तोड़ दिए गए, जिसके बाद आईजी ने सभी को डिटेन करने के आदेश दिए.

Patna Student Protest: पटना की सड़कों पर बुधवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा. नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र राजभवन मार्च पर निकले थे. जेपी गोलंबर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की और वापस लौटने की अपील की. लेकिन गुस्साए छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया. इसके जवाब में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज कर दिया.

जेपी गोलंबर पर डटे रहे हजारों छात्र

पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद हजारों की संख्या में छात्र पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. वे जेपी गोलंबर पर ही डट गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे. कई छात्र विरोध जताने के लिए सड़क पर ही बैठ गए.

पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन करीब 20 मिनट के भीतर ही छात्रों ने बैरिकेडिंग उखाड़ फेंकी और आगे बढ़ गए.

डाकबंगला चौराहे पर झड़प और IG की गाड़ी पर हमला

जेपी गोलंबर से निकलकर छात्रों का हुजूम डाकबंगला चौराहे पहुंच गया. यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और भारी संख्या में पुलिस बल, वाटर कैनन और आंसू गैस के दस्तों के साथ तैनात था. प्रदर्शन के दौरान माहौल तब और तनावपूर्ण हो गया जब कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर बोतलें और चप्पलें फेंकना शुरू कर दिया.

इसी हंगामे के बीच पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी को निशाना बनाया गया. प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर हमला करके उसके शीशे तोड़ दिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

IG ने दिए हिरासत में लेने के आदेश

स्थिति को बिगड़ता देख पटना आईजी ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के निर्देश जारी कर दिए हैं. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस पूरे इलाके में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटी हुई है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >