पटना में पुलिस-छात्रों में पथराव से तनाव, एग्जीबिशन रोड बना प्रदर्शन का केंद्र, 100 से अधिक हिरासत में

बिहार बंद के आह्वान पर पटना में छात्रों का आंदोलन हिंसक हो गया. एग्जीबिशन रोड, गांधी मैदान समेत कई प्रमुख इलाकों में छात्रों और पुलिस के बीच झड़पें हुईं. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

बिहार बंद के दौरान पटना के एग्जीबिशन रोड इलाके में स्थिति सबसे ज्यादा तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरे एग्जीबिशन रोड पर बड़ी संख्या में छात्र जुट गए हैं. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच पथराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है.

गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में बढ़ा टकराव

NEET पेपर लीक मामले समेत विभिन्न मांगों को लेकर बुलाए गए बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना में छात्र आंदोलन उग्र हो गया. गांधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों में छात्रों और पुलिस के बीच कई दौर तक झड़प हुई. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया और कई छात्रों को हिरासत में लिया गया.

पुलिस और छात्रों के बीच कई जगह आमना-सामना

हिंसक झड़प के दौरान गांधी मैदान थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. प्रदर्शनकारियों ने गांधी मैदान गेट नंबर-10 के पास यातायात पुलिस पोस्ट को भी नुकसान पहुंचाया. कई जगह पुलिस और छात्रों के बीच आमने-सामने की स्थिति बनी रही.

डाकबंगला और प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित

डाकबंगला चौराहा समेत पटना के कई प्रमुख इलाकों में बड़ी संख्या में छात्र जुटे. पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने का प्रयास किया. तनाव के कारण गांधी मैदान, एग्जीबिशन रोड और आसपास के रास्तों पर यातायात प्रभावित रहा.

सुरक्षा के लिए तैनात किए गए अर्द्धसैनिक बल

छात्र आंदोलन को देखते हुए गांधी मैदान, जेपी गोलंबर, डाकबंगला चौराहा, एग्जीबिशन रोड, आयकर गोलंबर, सचिवालय और अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बिहार पुलिस के साथ सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और एसएसबी के जवानों को भी तैनात किया गया है.

कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन

पटना पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. पूरे घटनाक्रम की निगरानी लगातार की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >