पटना में शेयर निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी, कारोबारी से प्रॉफिट का झांसा देकर गबन का आरोप, दो पर केस दर्ज

Patna News:पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र में शेयर बाजार में निवेश कर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 1.72 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna Stock Market Fraud:
पटना के बेली रोड मौर्या पथ निवासी टाइल्स एवं फिटिंग्स कारोबारी आनंद पंडित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर भारी मुनाफा देने का झांसा देकर उनसे करोड़ों रुपये की ठगी की गई.

व्यापार के दौरान हुआ परिचय और शुरू हुई ठगी

शिकायत के अनुसार, कारोबारी की पहचान श्रीधर पाठक से व्यापार के दौरान हुई थी. आरोपी ने खुद को चार्टर्ड अकाउंटेंट और ट्रेडिंग फर्म संचालक बताया और दावा किया कि उनकी कंपनी सेबी से मान्यता प्राप्त है और निवेश पर 100 प्रतिशत तक रिटर्न देती है.

लाखों रुपये नकद और आरटीजीएस के जरिए निवेश

आरोपियों के झांसे में आकर कारोबारी ने पहले 20 लाख रुपये नकद दिए. इसके बाद नकद और आरटीजीएस के माध्यम से लगातार निवेश कराया गया. इस दौरान कुल 1.72 करोड़ रुपये की राशि अलग-अलग किस्तों में दी गई, जिसमें 82 लाख बैंक खाते और 90 लाख नकद शामिल हैं.

रिटर्न नहीं मिलने पर दिए गए बहाने

कुछ समय बाद जब निवेश पर कोई रिटर्न नहीं मिला तो आरोपियों ने बैंक खाता बदलने और केवाईसी प्रक्रिया का बहाना बनाया. बाद में उन्होंने अपना ऑफिस बंद कर दिया और मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया.

धमकी और फरार होने का आरोप

पीड़ित के अनुसार, जब वह आरोपियों के घर पहुंचे तो उन्हें धमकी दी गई कि दोबारा आने पर गोली मार दी जाएगी. इसके बाद दोनों आरोपी फरार हो गए और कथित रूप से नया जीएसटी नंबर लेकर फिर से ठगी का काम शुरू कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में श्रीधर पाठक और उदय सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: पटना में बनेंगे दो नए शवदाह गृह, बांस घाट पर बढ़ा दबाव, हर दिन बढ़ रहा अंतिम संस्कार का बोझ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >