पटना में डंफर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, मेला में झूला लगाने जा रहे थे नीतीश और अनवर…

Patna Road Accident: पटना में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर हीं मृत्यु हो गई. घटना पटना-औरंगाबाद एनएच 139 स्थित जलपुरा गांव के पास की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया.

Patna Road Accident: पटना में तेज रफ्तार डंफर ने बाइक को रौंद दिया. जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर हीं मृत्यु हो गई. घटना पटना-औरंगाबाद एनएच 139 स्थित जलपुरा गांव के पास की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद चालक डंफर लेकर फरार हो गया. मृतकों की पहचान बिहटा थाना के कंचनपुर निवासी अनवर अंसारी (51 वर्ष) और नीतीश कुमार (23 वर्ष) के रूप में की गई है.

घटना की सूचना जैसे ग्रामीणों को मिली सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों की भीड़ से कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही. इसके बाद नगर थाना को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल पालीगंज भेज दिया.

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में पॉलीटेक्निक की छात्रा ने हॉस्टल की छत से कूदकर की आत्महत्या, सेमेस्टर में लगा था बैक, पुलिस मामले की जांच में जुटी…

झूला का व्यवसाय कर चलाता था घर

अनवर झूला का व्यवसाय कर अपना जीविकोपार्जन चलाया करता था. वह जगह जगह मेला बाजार में झूला लगाया करता था. रविवार को वह अपने साथी नीतीश के साथ सावन महीने में लगे मेले में झूला लगाने अमझर जा रहा था. अभी वह जलपुरा पहुंचा हीं था कि तेज रफ्तार से आ रहा डंफर ने अपने में चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर हीं दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने क्या कहा ?

पुलिस का कहना है कि कंचनपुर निवासी अनवर अंसारी एवं नीतीश कुमार हसनपुरा प्रखंड के अमझर मेला जाने के क्रम में जलपुरा गांव के पास डंफर और बाइक में हुई आमने सामने टक्कर में मौत हो है. अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दी गई है.

Saryu Roy ने थामा JDU पार्टी का दामन, पटना में ग्रहण की सदस्यता 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >