पटना में बन रहा 5 प्लेटफॉर्म्स का नया स्टेशन, रेल मंत्री बोले- ‘PM ने दी है 10 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात’

Patna Railway News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पटना पहुंचे. पटना में बनेगा 5 प्लेटफॉर्म्स का नया स्टेशन, नीचे पढ़िए पूरी खबर.

पटना से अंबर की रिपोर्ट
Patna Railway News : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शुक्रवार को पटना पहुंचे. रेल मंत्री ने कहा कि बिहार को सौगात देने के लिये आये हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए 10 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का रेलवे का बजट दिया है. इसके साथ ही एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट बिहार में चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि रेलवे के दो नये प्रोजेक्ट आज प्रारंभ होंगे. इसमें पटना एरिया की कैपेसिटी बढ़ाने के लिये पटना के हार्डिंग पार्क में पांच प्लेटफॉर्म का नया स्टेशन बनेगा. वहीं फतुहा में भी नये प्रोजेक्ट शुरू किए जायेंगे. उन्होंने कहा कि छपरा से दिल्ली के लिए नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत होगी. इसके साथ ही बिहार में बने हुए इंजन रेलवे के लिए एक्सपोर्ट होने लगे हैं. आज 51वां इंडियन लोकोमोटिव का एक्सपोर्ट होगा जो छपरा के मढ़ौरा से निकलेगा जो अफ्रीका के देश गिनी जाएगा.

Also Read : बेगूसराय दुष्कर्म मामला: 12 जून की मेडिकल जांच में प्राइवेट पार्ट में कारतूस-पत्थर-लकड़ी क्यों नहीं मिली?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >