पटना के कई इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल, रात 9 बजे तक अलग अलग जगहों पर पावर कट, देखें पूरा शेड्यूल

Patna Power Cut : पटना में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना. राजीव नगर, फ्रेजर रोड, सब्जीबाग, राजा बाजार, बाजार समिति और आरएन सिंह रोड जैसे इलाकों में अलग-अलग समय पर लाइट गुल रहेगी. जानें पूरा शेड्यूल.

Patna Power Cut : पटना में बिजली आपूर्ति से जुड़े काम के कारण शहर के कई इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती रहेगी. प्रभावित इलाकों में राजीव नगर, फ्रेजर रोड, सब्जीबाग, एनआइटी मोड़, राजा बाजार, बाजार समिति और आरएन सिंह रोड समेत कई क्षेत्र शामिल हैं.

बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में 11 बजे से 12:30 बजे तक असर

पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बस स्टैंड, बंगाली टोला, समता पथ, इंदिरा नगर और बिक्रमपुर बायपास इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

राजीव नगर की कई सड़कों पर 11 से 12 बजे तक कटौती

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजीव नगर रोड संख्या 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 23 और 24 के साथ केशरी नगर इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है.

फ्रेजर रोड और आसपास सुबह 7 से 8:30 बजे तक बिजली कटौती

सुबह 7 बजे से 8:30 बजे तक बंदर बगीचा, वनमॉल एरिया, लोकनायक, चांदनी मार्केट और फ्रेजर रोड इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

सब्जीबाग और आसपास 10:30 से 12:30 बजे तक असर

सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बिहारी साव लेन, झब्बू लाल स्कूल, सब्जीबाग, दुरुखी गली, अन्नपूर्णा सिमेंट, दूबे गली और दरियापुर मस्जिद के आसपास बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

एनआइटी मोड़ और शाहगंज में 11 से एक बजे तक बिजली कटौती

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक एनआइटी मोड़, गांधी चौक, महेंदू पोस्ट ऑफिस, शिवपुर टिकिया टोली और शाहगंज इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

समनपुरा और राजा बाजार में सुबह 7 से रात 9 बजे तक असर

समनपुरा पुरानी मस्जिद, कौटिल्य नगर और राजा बाजार इलाके में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने की सूचना दी गई है.

बाजार समिति और आसपास 11 से एक बजे तक कटौती

सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक पिलर नंबर 242 से बाजार समिति, रघुवंशी नगर और मैजिस्टिक जानकारी सिटी इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

मुन्ना चक और तिलक नगर में 11:30 से 1:30 बजे तक असर

पूर्वाह्न 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मुन्ना चक और कॉमर्स कॉलेज के पास तिलक नगर इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी दी गई है.

आरएन सिंह रोड और सब्जी मंडी में दोपहर बाद कटौती

अपराह्न 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आरएन सिंह रोड और सब्जी मंडी इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.

बिजली कटौती को देखते हुए पहले से कर लें जरूरी तैयारी

जिन इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित रहने वाली है, वहां रहने वाले लोग जरूरी काम पहले निपटा लें. बिजली से चलने वाले उपकरणों और पानी की जरूरत से जुड़े काम को भी कटौती के समय के अनुसार व्यवस्थित किया जा सकता है.

Also Read : दानापुर से बिहटा जाने के लिए देना पड़ेगा टोल टैक्स, एलिवेटेड रोड पर इस दिन से शुरू होगा आवागमन, जाम से मिलेगी मुक्ति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >