पटना में अब चेन स्नैचरों की खैर नहीं, IG जितेंद्र राणा बोले- थानों में कराई जाएगी खुलेआम परेड

Patna News: राजधानी पटना में चेन स्नैचिंग और झपटमारी की बढ़ती घटनाओं पर पुलिस सख्त हुई. अपराधियों की थानों में सरेआम परेड कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Patna News: राजधानी पटना में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग और झपटमारी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है. आईजी जितेंद्र राणा के निर्देश पर पटना के सभी सिटी एसपी को विशेष आदेश जारी किए गए हैं.

अपराधियों की थानों में होगी सरेआम परेड

निर्देश के अनुसार पकड़े गए चेन स्नैचरों और झपटमारों की अब थानों में सरेआम परेड कराई जाएगी. इसका उद्देश्य अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है.

लगातार अभियान चलाकर होगी गिरफ्तारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जाएगा. चेन स्नैचिंग और झपटमारी में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाने की कोशिश

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ अपराधियों में खौफ बढ़ेगा बल्कि आम लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी. शहर में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया जा रहा है.

आईजी का बयान

आईजी जितेंद्र राणा ने कहा कि पुलिस का लक्ष्य अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाना है. उन्होंने कहा कि सख्त कार्रवाई और अभियान से ऐसे अपराधियों पर नियंत्रण पाया जाएगा.

ALSO READ: पटना में नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी की सरकारी स्कॉर्पियो चोरी, मुख्य पार्षद आवास के पास हुई गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >