Patna News: जेपी गंगा पथ पर बन रहा जिग-जैग पार्क, लोगों के बैठने की भी होगी व्यवस्था

Patna News: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर अब सरकार जिग-जैग पार्क बना रही है. इसके तहत जेपी गंगा पथ के किनारे हरियाली विकसित की जाएगी. यहां लोगों के बैठने की भी व्यवस्था होगी. पढे़ं पूरी खबर…

Patna News: जेपी गंगा पथ को सुंदर और यात्रियों के लिए सुरक्षित बनाने के लिए बिहार सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में अब जेपी गंगा पथ को मुंबई की तरह विकसित करने की कवायद चल रही है. गंगा पथ पर हरियाली विकसित की जा रही है. जिग-जैग फॉर्मेट में पहले सीमेंट की ईंटों से कवर किया जा रहा है. आधी जगह में पौधारोपण कर पार्क की तरह इसे सजाया जा रहा है, ताकि गंगा पथ ड्राइव सुंदर और स्वच्छ नजर आये. वहीं, आधी खाली जगह में सैर पर आने-जाने वाले लोगों को बैठने के लिए बेंच भी लगायी गयी हैं. पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से शहर के प्रमुख 17 स्थानों पर करीब 1.86 लाख पौधे लगाये जा रहे हैं. इसी क्रम में गंगा पथ पर भी 2708 पौधे लगाये जा रहे हैं. 

15 अगस्त होगा फ्रैब्रिकेटेड दुकानों का उद्घाटन

अब एलसीटी घाट से गांधी मैदान तक यह काम चलेगा. इसके लिए पर्यावरण विभाग ने नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा है. मंजूरी मिलने के बाद गांधी मैदान तक हरियाली विकसित की जायेगी. 15 अगस्त से दुकानों का आवंटन पटना स्मार्ट सिटी द्वारा तीन आकारों में 500 फैब्रिकेटेड दुकानें लगाने की तैयारी अंतिम चरण में है. इसका उद्घाटन 15 अगस्त को संभावित है. जुलाई के अंतिम सप्ताह तक कुछ दुकानों को एलॉट कर दिया जायेगा. लेकिन, अभी इसके लिए टीम गठित होनी है, जिसके बाद पूरी पारदर्शिता के साथ लोगों को दुकानें हैंडओवर की जायेंगी.

पटना स्मार्ट सिटी लगाएगी हाइमास्ट लाइट

जेपी गंगा पथ के दीघा गोलंबर के पास जुहू चौपाटी जैसा अनुभव मिलेगा. इसके लिए पटना स्मार्ट सिटी द्वारा सड़क के नीचे हाइमास्ट लाइट लगायी जायेगी. गंगा पथ पर लगने वाले स्टॉल को नीचे व्यवस्थित कर दिया जायेगा. इससे लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे. साथ ही इस क्षेत्र में लोगों की गतिविधि भी बढ़ेगी. नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग की भी व्यवस्था की जायेगी.

ALSO READ: Bihar Crime: बीएसएफ जवान का हाथ-पैर जंजीर से बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, हत्या की कोशिश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >