मुख्यमंत्री सचिवालय के पास भिड़ीं दो तेज रफ्तार कारें, मची अफरा-तफरी

Patna News: पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री सचिवालय कार्यालय के पास गुरुवार दोपहर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि सवार लोग बाल-बाल बच गए. कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Patna News: (नितिश) पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्यमंत्री सचिवालय (Chief Minister’s Secretariat) कार्यालय के समीप गुरुवार दोपहर करीब एक बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गए. हालांकि, कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

तेज रफ्तार के कारण हुआ हादसा, दोनों गाड़ियों को हुआ नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने दूसरी कार को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए. बताया जा रहा है कि हादसे में Maruti Suzuki Swift Dzire और Kia कार शामिल थीं. दुर्घटना में एक कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दूसरी कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा. हादसे के दौरान एक वाहन का चक्का भी बाहर निकल गया.

मौके पर जुटी लोगों की भीड़, पुलिस ने वाहनों को किया जब्त

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. ट्रैफिक पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: बिहार के इन 7 जिलों से गुजरेगी भारत-नेपाल बॉर्डर रोड, यूपी और बंगाल जाना होगा आसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >