Patna News: जिस जमीन पर लगा रहता था कूड़े-कचरे का अंबार, अब वहीं बनेगा शॉपिंग मॉल

Patna News: राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास पिछले कई वर्षों से नगर निगम कचरा डंप कर रहा था. जिसके कारण वहां से गुजरने वाले लोग बदबू से परेशान हो जाते थे. लोगों की शिकायत पर नगर निगम ने वहां कचरा डंप करना बंद कर दिया. लेकिन, अब खबर है कि, उस खाली जगह पर शॉपिंग मॉल बन सकता है.

Patna News: पटनावासियों को एक और नया शॉपिंग मॉल मिल सकता है. पिछले कई सालों से राजधानी पटना के अटल पथ से सटे पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास नगर निगम की ओर से कचरा डंप किया जाता था. जिस कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था. दरअसल, लोग बदबू से परेशान हो जाते थे. इतना ही नहीं, उस इलाके के घरों में रहे रहे लोग अपने घर की खिड़की तक नहीं खोल पाते थे. स्थिती पूरी तरह से गंभीर बनी हुई थी.

अब लोग ले रहे राहत भरी सांस

लेकिन, आज वहां का दृश्य बदल गया है. दरअसल, उस परेशानी को लेकर लोगों ने शिकायत की. अटल पथ से सटे और रेजिडेंशियल एरिया में कचरा प्वाइंट को हटाने के लिए लोगों ने आवाज उठाई और जरूरत पड़ने पर धरना भी दिया. जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने ठोस कदम उठाया और वहां पर कूड़ा डंप करना बंद कर दिया. इसके साथ ही उस जगह से पूरे कचरे को भी साफ कर दिया गया. जिसके बाद अब लोग राहत भरी सांस लेते हैं. उन्हें कचरे की बदबू की जगह शुद्ध हवा मिल रही है.

शॉपिंग मॉल बनाने की है योजना

वहीं, इन तमाम गतिविधियों के बीच यह कहा जा रहा है कि, खाली किए गए उस जगह पर अब शॉपिंग मॉल भी बनाया जा सकता है. इसी के साथ पटना के लोगों को एक नया शॉपिंग मॉल मिल सकता है. खबर की माने तो, एकता मॉल बनाने की योजना बनाई जा रही है. इस मॉल में देश के सभी राज्यों के स्थानीय हस्तशिल्प और हथकरधा ओडीओपी और जीआई उत्पाद रहेगा. नगर निगम इस जमीन को उद्योग विभाग को सौंप सकती है. वहीं, शॉपिंग मॉल बन जाने से मनोरंजन के साथ-साथ लोग लजीज व्यंजनों का आनंद भी ले सकेंगे. यह भी बता दें कि, पाटलिपुत्र पानी टंकी के पास वाले कचरा प्वाइंट को दीघा स्थित सूर्य मंदिर के आगे 93 नंबर अंडरपास के पास ट्रांसफर किया गया है. वहीं, इसे लेकर प्रक्रिया भी तेज हो गई है. 

Also Read: लखीसराय में खुदाई के दौरान जमीन से निकलने लगी मूर्तियां, हजारों साल पुराना होने का अनुमान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >