Patna News: सहयोग शिविर से बदलेगी गांवों की तस्वीर: विजय चौधरी

मसौढ़ी के पुनपुन प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविर में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनसेवा परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. शिविर में 19 विभागों द्वारा राशन कार्ड, पेंशन, मनरेगा, स्वास्थ्य व अन्य समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया.

Patna News: बिहार सरकार द्वारा ग्रामीण स्तर पर जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए चलाए जा रहे सहयोग शिविर अभियान को लेकर मंगलवार को पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित डेहरी रहमानीचक गांव में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने किया.

सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई जनता तक पहुंचने और उनकी समस्याओं के समाधान की परंपरा को वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर इसी सोच का परिणाम है, जिससे ग्रामीणों में विश्वास और संतोष का माहौल बना है.

20 दिनों में समाधान अनिवार्य

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है, उनका ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाए. जिन मामलों में जांच या प्रक्रिया की आवश्यकता है, उनका अधिकतम 20 दिनों के भीतर समाधान अनिवार्य रूप से किया जाए नहीं तो तय समयसीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले अधिकारियों पर कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

19 विभागों के स्टॉल, मौके पर हुआ समाधान

“सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत आयोजित इस शिविर में करीब 19 सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, भूमि विवाद, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, कृषि और रोजगार जैसी समस्याओं का समाधान किया गया.

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अब ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड या जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. यह सहयोग शिविर रोस्टर के अनुसार हर पंचायत में आयोजित किया जाएगा.

लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और सहायता राशि वितरित की गई.

प्रमुख लाभार्थी:

  • कन्या उत्थान योजना के तहत सौम्या कुमारी एवं शिवानी कुमारी को ₹2,000 की सहायता राशि.
  • मातृ वंदना योजना के तहत सीमा कुमारी को ₹5,000 की सहायता राशि.
  • मनरेगा जॉब कार्ड रजनीश पासवान एवं दुलारी देवी को प्रदान किया गया.
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत शोभा देवी एवं रामाशीष मांझी को स्वीकृति पत्र दिया गया.
  • पिंकी कुमारी, गायत्री देवी और अलका कुमारी को नया राशन कार्ड वितरित किया गया.
  • जरूरतमंद लोगों को यूडीआईडी कार्ड भी उपलब्ध कराया गया.

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. इनमें विधान पार्षद रवींद्र सिंह, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, एसएसपी कार्तिकेय शर्मा, एसडीओ अभिषेक कुमार, एलआरडीसी कोमल किरण एवं मजिस्ट्रेट धर्मवीर सहित जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारी शामिल थे.

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

गांव में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। लोगों का कहना था कि इस पहल से समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा दलालों और बिचौलियों से भी राहत मिलेगी. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि यदि प्रशासन इसी सक्रियता और ईमानदारी के साथ पंचायत स्तर पर कार्य करता रहा तो “आपकी सरकार, आपके द्वार” का नारा वास्तव में सफल साबित होगा.

Also Read: हरनौत में ताला काट जेवरात समेत 1 लाख रुपए का सामान किया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >