पटना ग्रामीण पुलिस को बड़ी सफलता, तीन साल से फरार दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Patna News: (एस.के.सिंह) पटना ग्रामीण पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. दनियावां थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Patna News: (एस.के.सिंह) पटना ग्रामीण पुलिस को अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है. दनियावां थाना क्षेत्र के मड़वा गांव में हुए चर्चित हत्याकांड के मामले में पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करण पासवान उर्फ राम करण कुमार और देवेंद्र पासवान के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ दनियावां थाना कांड संख्या-154/23 में हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है. दोनों लंबे समय से फरार चल रहे थे तथा मामले के गवाहों को धमकाने का भी आरोप है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पूर्व में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी थी. लगातार छापेमारी और तकनीकी निगरानी के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया.

पंडारक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी समेत चार गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर पंडारक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधी समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से चार देशी कट्टा, दस जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, पटना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सूचना मिली थी कि सरहन डैम के पास कुछ अपराधी किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के बाद एसडीपीओ बाढ़-1 के नेतृत्व में पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत कुमार की टीम ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुनील कुमार उर्फ जेलर, तीरथ कुमार, संदीप कुमार उर्फ हनी और रंजन कुमार उर्फ कारू को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ पंडारक, सालिमपुर और खुशरूपुर समेत कई थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. पटना ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य के लिए पंडारक और दनियावां थानाध्यक्ष समेत पूरी टीम को पुरस्कृत किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >