Patna News: पटनावासियों को अब नहीं झेलनी पड़ेगी जाम की समस्या, बिहार सरकार की ये है खास प्लानिंग

Patna News: पटना में कई इलाके के लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ती है. अक्सर जाम लग जाने के कारण भारी परेशानी लोगों को होती है. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए बिहार सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है. करोड़ों रुपये की योजना बनाई गई है.

Patna News: बिहार सरकार की ओर से पटनावासियों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़े, इसे लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. राजधानी पटना के कई ऐसे इलाके हैं, जहां लोगों को भीषण जाम की समस्या झेलनी पड़ती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी भी होती है. ऐसे में इस परेशानी को दूर करने के लिए बिहार सरकार की ओर से करोड़ों रुपये की प्लानिंग की गई है. 

इस वजह से सरकार ने लिया फैसला

इसे लेकर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की ओर से पूरी जानकारी दी गई है. बताया गया कि, पटना की सड़कों के लिए 22.14 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वपूर्ण योजना को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है. यह योजना पटना के यातायात को व्यवस्थित करने और सड़कों की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. बता दें कि, पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन पीएम मोदी 29 मई को करेंगे. जिसके बाद पटना में और भी जाम की समस्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यह बड़ा निर्णय लिया गया है. 

इन मार्गों का किया जाएगा चौड़ीकरण

जिन मार्गों का चौड़ीकरण किया जाएगा, इनमें विवेकानंद मार्ग, बोरिंग रोड से लेकर पश्चिम बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तक और बीच में आने वाले इन्दिरा सिन्हा पथ, राजेन्द्र पथ, वीर शिवाजी पथ, वीर कुंवर सिंह पथ, रामकृष्ण पथ, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, मदर टेरेसा मार्ग, तिलक मार्ग, कस्तुरबा पथ समेत अन्य संपर्क पथ शामिल हैं. इन मार्गों के चौड़ीकरण और मजबूत बनाने के लिए पूरे 22.14 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है. 

Also Read: Amrit Bharat Station: ये हैं बिहार के दो अमृत भारत रेलवे स्टेशन, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >