राजधानी में फव्वारों से निखर रही पटना की सूरत, स्वच्छता सर्वेक्षण में मिलेगा फायदा

Patna News: नगर निगम ने शहर के 21 प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर फव्वारे लगाकर राजधानी की सुंदरता बढ़ाई है। इन फव्वारों की नियमित सफाई और रखरखाव के लिए विशेष टीम बनाई गई है। दिन और रात में आकर्षक लाइटिंग के साथ ये फव्वारे लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। नगर निगम को उम्मीद है कि इस सौंदर्यीकरण अभियान से आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में पटना की रैंकिंग में सुधार होगा।

Patna News: (हिमांशु देव की रिपोर्ट) नगर निगम द्वारा राजधानी के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए आकर्षक फव्वारे शहर की सुंदरता को नया आयाम दे रहे हैं। ये फव्वारे न केवल स्थानीय लोगों बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं। नगर निगम की पहल से शहर का सौंदर्यीकरण तेजी से हो रहा है, जिसका सकारात्मक असर आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में भी देखने को मिल सकता है।

नगर निगम की ओर से वर्तमान में शहर के 21 प्रमुख स्थानों पर फव्वारों का संचालन किया जा रहा है। इनमें एयरपोर्ट गोलंबर, इको पार्क, बोरिंग रोड चौराहा, शेखपुरा मोड़, बापू टावर, विवेकानंद पार्क, विकास भवन, अनीसाबाद गोलंबर, बीकानेर मोड़, आशियाना मोड़, मैकडोवेल गोलंबर, बुद्ध मूर्ति, चिरैयाटांड गोलंबर, कंकड़बाग, वैशाली गोलंबर और जीपीओ गोलंबर समेत कई अन्य स्थान शामिल हैं।

सफाई और रखरखाव के लिए विशेष टीम

नगर निगम ने फव्वारों की नियमित सफाई और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीम का गठन किया है। इसके अलावा निगम मुख्यालय स्तर से भी लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि सभी फव्वारे सुचारु रूप से संचालित होते रहें।

दिन के समय पानी की आकर्षक धाराएं और शाम के वक्त रंग-बिरंगी लाइटिंग शहरवासियों को खास अनुभव दे रही हैं। व्यस्त ट्रैफिक वाले चौराहों पर लगे ये फव्वारे लोगों को कुछ पल ठहरकर सुकून महसूस करने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।

स्वच्छता सर्वेक्षण में सुधरेगी रैंकिंग

आने वाले दिनों में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम पटना पहुंचने वाली है। यह टीम शहर की साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं का जमीनी स्तर पर आकलन करेगी। नगर निगम को उम्मीद है कि फव्वारों जैसी सौंदर्यीकरण परियोजनाओं से शहर की छवि मजबूत होगी और स्वच्छता रैंकिंग में भी सुधार दर्ज किया जाएगा।

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि राजधानी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने के लिए भविष्य में भी इस तरह की योजनाएं लगातार चलाई जाती रहेंगी।

ये भी पढ़ें:- योगी सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय समेत कई नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >