प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026: मेधावी स्टूडेंट्स होंगे सम्मानित, जानिए आवेदन की प्रक्रिया

Patna News: प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इच्छुक छात्र आर्टिकल में दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं.

Patna: प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. इस समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में बेहतर अंक हासिल करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स आवेदन करते समय अपना नाम, मोबाइल नंबर और अन्य डीटेल सही तरीके से दर्ज कर भाग ले सकते हैं. 

अप्लाई करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका

  • ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा ऐप स्क्रीन पर प्रतिभा सम्मान दिखेगा, यहाँ रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें.
  • ऊपर दिए गए स्क्रीन शॉट जैसा यहाँ मोबाइल नंबर भर कर कंटिन्यू ( continue ) करें |
  • इसमें मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. 
  • ओटीपी दर्ज करते ही आवेदन फॉर्म खुल जाएगा. 
  • फॉर्म में अपनी सभी जानकारी सही-सही भरें. 
  • आपको अपनी मार्कशीट की कॉपी अपलोड करना होगा. 
  • सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें. 

कौन कर सकता है आवेदन? 

  • सीबीएसई और आइसीएसई बोर्ड: 10वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं. 12वीं (सभी संकाय) में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं. 
  • बिहार बोर्ड: 10वीं में 80 प्रतिशत या उससे अधिक और 12वीं (सभी संकाय) में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले आवेदन कर सकते हैं. 

Also Read: “राबड़ी देवी का पूरा परिवार नौटंकीबाज है…” सरकारी आवास खाली करने के नोटिस पर गरजे राज्यसभा सांसद भीम सिंह चंद्रवंशी!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >