आधी रात को पटना मेयर के घर पुलिस की दबिश, धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया पूरा मामला

Patna News: पटना नगर निगम की बोर्ड की बैठक के बाद बवाल बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच आधी रात को पटना मेयर के घर पुलिस पहुंची. कहा जा रहा है कि, पुलिस महापौर पुत्र सह प्रतिनिधि शिशिर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. लेकिन, लोगों ने इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का जमकर विरोध किया.

Patna News: पटना नगर निगम की बोर्ड की बैठक के बाद सियासी बवाल तेज है. यह मामला बढ़ता ही जा रहा है. इसी कड़ी में बड़ी खबर है कि, आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज बड़ी पटनदेवी रोड स्थित महापौर सीता साहू के आवास पर शनिवार की मध्य रात पुलिस टीम पहुंची. पुलिस का कहना था कि, महापौर पुत्र सह प्रतिनिधि शिशिर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है. लेकिन, इस दौरान पुलिस की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया और जमकर धरना-प्रदर्शन किया.

खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने क्या कहा ?

धरना पर बैठे महाराजगंज खाद्यान्न व्यवसायी संघ के अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि, शनिवार की देर रात गांधी मैदान और कदमकुआं थाना के साथ कई और थानों की पुलिस टीम ने महापौर के मकान को घेर लिया और जबरन घर में घुसने की कोशिश की गई. घर का दरवाजा तक तोड़ने की कोशिश की गई.

सुबह तक चली पुलिस की कार्रवाई

वहीं, पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों ने जब छापेमारी का कारण पूछा, तब बताया गया कि, प्राथमिकी दर्ज है. लेकिन, प्राथमिकी की कॉपी मांगने पर नहीं दिखाया गया. पुलिस की कार्रवाई रविवार की सुबह तक चली. पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ व्यापारिक वर्ग और स्थानीय लोग धरना पर बैठे हैं.

पटना नगर निगम की बैठक से जुड़ा है मामला

दरअसल, मामला पटना नगर निगम की बैठक से जुड़ा है. जहां मेयर के बेटे शिशिर कुमार पर मारपीट और गाली-गलौज का आरोप लगा है. इसी सिलसिले में पुलिस रात करीब 1:30 बजे मेयर के घर छापेमारी के लिए पहुंची थी. विरोध कर लोग निगमायुक्त को हटाने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे हैं. धरना पर आवास के बाहर सड़क पर बैठे लोगों का कहना है कि, विरोध-प्रदर्शन पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जारी रहेगा.

Also Read: Bihar Electricity: बिहार में बिजली की खपत 20 सालों में 12 गुना बढ़ी, उपभोक्ताओं की संख्या 2 करोड़ के पार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >