पटना के फुलवारी शरीफ में दो गुटों की हिंसक भिड़ंत, सड़क पर चले तलवार-चाकू

Patna News (Phulwari Sharif): पटना के फुलवारी शरीफ स्थित टमटम पड़ाव के पास देर रात दो गुटों के बीच जमकर हिंसक झड़प हुई. मारपीट के दौरान सड़क पर तलवार, चाकू और बेल्ट से हमला किया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस जांच में जुटी है.

Patna News (Phulwari Sharif): पटना के फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित बजरंगबली मंदिर के पास देर रात दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान सड़क पर जमकर मारपीट हुई और बेल्ट, तलवार तथा चाकू से एक-दूसरे पर हमला किया गया. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है.

सड़क पर देर रात चली बेल्ट और तलवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर बेल्ट और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. मारपीट के दौरान कई लोग घायल हो गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

पिस्टल निकालने का भी दावा, इलाके में दहशत

स्थानीय लोगों का कहना है कि झगड़े के दौरान कुछ लोगों ने पिस्टल भी निकाल ली. हालांकि फायरिंग की कोशिश की चर्चा है, लेकिन गोली नहीं चली. अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

थाना से 50 मीटर दूर चलता रहा बवाल

घटना स्थल फुलवारी शरीफ थाना से मात्र करीब 50 मीटर की दूरी पर है. इसके बावजूद काफी देर तक मारपीट चलती रही और मौके पर पुलिस की मौजूदगी नहीं दिखी. बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.

टेंपो चालक या नशे का कारोबार? विवाद पर दो दावे

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला टेंपो चालकों के दो गुटों के बीच विवाद का बताया जा रहा है. जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह झगड़ा नशे के अवैध कारोबार से जुड़े गुटों के बीच हुआ है.

इलाके में नशे के कारोबार के गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों ने टमटम पड़ाव के जोगिया टोली इलाके में लंबे समय से अवैध शराब, गांजा, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है कि इसी कारण यहां अक्सर विवाद और हिंसक घटनाएं होती रहती हैं.

पुलिस ने वीडियो के आधार पर शुरू की जांच

फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ: गांधी सेतु पर भीषण जाम, दो वाहनों की टक्कर से ट्रक ड्राइवर फंसा, 3 घंटे से यातायात ठप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >