फुलवारी शरीफ में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जानिए किस क्षेत्र में कब पढ़ी जाएगी नमाज

Patna News: फुलवारी शरीफ में बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट है. मस्जिदों, ईदगाहों और बाजारों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. सीसीटीवी निगरानी और गश्ती बढ़ाकर शांति बनाए रखने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

Patna News: (अजीत कुमार की रिपोर्ट): राजधानी पटना के अति संवेदनशील इलाकों में शामिल फुलवारी शरीफ में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है. अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

फुलवारी शरीफ के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. स्थानीय थाना पुलिस के साथ बिहार पुलिस, सीआरपीएफ तथा महिला एवं पुरुष पुलिस बल को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

प्रशासन की ओर से सादे वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया है. असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है. संवेदनशील इलाकों में गश्ती अभियान भी तेज कर दिया गया है.

बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटे लोग

बकरीद को लेकर बाजारों में काफी भीड़ देखी जा रही है. लोग खरीदारी, कुर्बानी की तैयारियों और अन्य जरूरी सामानों की व्यवस्था में जुटे हुए हैं. प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा आपसी भाईचारे और शांति के साथ पर्व मनाने की अपील की है.

नमाज स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जिन मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज में अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है.

जानिए किस क्षेत्र में कब पढ़े जाएंगे नमाज

फुलवारी शरीफ

मस्जिद / ईदगाह का नाम नमाज का समय

छोटी खानकाह 8:45 बजे
नूरी मस्जिद इसोपुर 6:30 बजे
शाही संगी मस्जिद 7:15 बजे
खलीलपुरा जामा मस्जिद 7:00 बजे
चौराहा मस्जिद 6:45 बजे
ईदगाह टमटम पड़ाव 7:00 बजे
हारूननगर सेक्टर 1 मस्जिद 7:00 बजे
हारूननगर सेक्टर 2 मस्जिद 7:00 बजे
हारूननगर सेक्टर 2 छोटी मस्जिद 7:15 बजे
हारूननगर सेक्टर 3 मस्जिद 7:15 बजे
नोहसा उसमान नगर मस्जिद 6:45 बजे
नोहसा पुरानी जामा मस्जिद 7:15 बजे
अबुबकर मस्जिद 6:45 बजे
कुर्बान मस्जिद 7:00 बजे
इसोपुर पुरानी मस्जिद 6:30 बजे
मस्जिद सईदिया 7:00 बजे
नयाटोला जामा मस्जिद 6:30 बजे
खानकाह मुजीबिया 8:20 बजे

पटना एवं अन्य क्षेत्र

मस्जिद / ईदगाह का नाम नमाज का समय

गांधी मैदान 7:30 बजे
पटना जंक्शन जामा मस्जिद 7:30 बजे
शाहटोली मस्जिद 7:30 बजे
नासरीगंज पठान टोली मस्जिद 7:30 बजे
शाहबाजपुर जामा मस्जिद 7:30 बजे
सराय की मस्जिद बीबीगंज 7:00 बजे
शनिचरा ईदगाह 6:00 बजे
सानंद बाजार मस्जिद 6:45 बजे
हज भवन मस्जिद 7:00 बजे
नयाटोला जामा मस्जिद 7:00 बजे
खानकाह मुनेमिया, मीतन घाट 7:30 बजे
दरियापुर मस्जिद 7:00 बजे
खानकाह फैयाजिया, सिमली 7:30 बजे
मस्जिद शेख फतह अली, मुगलपुरा 8:00 बजे
फकीरबाड़ा मस्जिद 7:45 बजे
खानकाह एमादिया मंगल तालाब 6:45 बजे
बाउली मस्जिद 9:00 बजे
नई मस्जिद, सब्जीबाग 7:45 बजे
बारगाहे इश्क तकिया शरीफ, मीतन घाट 8:30 बजे
नवाब हज्जन मस्जिद 10:00 बजे
मुरादपुर शिया मस्जिद 9:00 बजे
मस्जिद मरकजे इस्लामी, टेक्कारी रोड 6:30 बजे
शाही ईदगाह गुलजारबाग 8:00 बजे
इमामबांदी बेगम शिया मस्जिद, गुलजारबाग 10:00 बजे
कोतवाली मस्जिद 7:45 बजे
हाईकोर्ट मस्जिद 7:00 बजे
सिटी स्कूल मैदान 6:30 बजे
अलीनगर मस्जिद 6:45 बजे
मस्जिद मुल्ला शादमान, गोलखपुर 9:30 बजे
करबला मस्जिद तकीवापर 6:30 बजे
अलीनगर शिया मस्जिद 9:00 बजे
खाजपुरा मस्जिद 6:45 बजे
पोस्ट ऑफिस ग्राउंड बैरकपर 7:00 बजे
मस्जिद नोजर कटरा, पटना सिटी 10:30 बजे
मिस्सी वाली मस्जिद, गोलापर 7:00 बजे
पत्थर की मस्जिद 9:30 बजे
नारियल घाट पोस्टऑफिस वाली मस्जिद 7:00 बजे
शिया मस्जिद, शाबिस्तान 8:00 बजे

इसे भी पढ़ें: दरभंगा से बक्सर तक बिछेगा सड़कों का जाल, जमीन अधिग्रहण के नियमों में हुआ बदलाव, नई मुआवजा नीति लागू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >