पटना के फुलवारी शरीफ में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, मस्जिदों और खानकाहों में उमड़ी भीड़

Patna News: खानकाह मुजीबिया, छोटी खानकाह, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद फेडरल कॉलोनी, गौसिया मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. इन स्थलों पर लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी.

Patna News: (अजीत कुमार) राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज शनिवार को शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई. प्रशासन की सख्त निगरानी, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोगों ने अल्लाह की बारगाह में देश की तरक्की, सुख-समृद्धि और अमन-चैन की दुआ मांगी.

जानीपुर से लेकर मिल्लत कॉलोनी तक मस्जिदों में उमड़ी भीड़

फुलवारी शरीफ के जानीपुर, ईसापुर, नगवा, नया टोला, खलीलपुरा, सब्जपुरा, मिल्लत कॉलोनी, फेडरल कॉलोनी, रहमत नगर, नौशा और कुरकुरी सहित कई इलाकों की मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की. सुबह से ही मस्जिदों में अकीदतमंदों की भीड़ जुटने लगी थी.

खानकाहों और प्रमुख मस्जिदों में विशेष आयोजन

खानकाह मुजीबिया, छोटी खानकाह, मदीना मस्जिद, नूरी मस्जिद, जामा मस्जिद फेडरल कॉलोनी, गौसिया मस्जिद सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. इन स्थलों पर लोगों ने एकजुट होकर देश में शांति और भाईचारे की दुआ मांगी.

पूर्व मंत्री श्याम रजक पहुंचे खानकाह मुजीबिया

खानकाह मुजीबिया में पूर्व मंत्री श्याम रजक पहुंचे और लोगों को ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी. उन्होंने इस अवसर पर आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की.

सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ पर्व

नया टोला सहित कई इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बकरीद की नमाज अदा कराई गई. यातायात नियंत्रित कर नमाज की व्यवस्था की गई. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार इलाके में गश्त कर सुरक्षा का जायजा लेते रहे.

आसपास के इलाकों में भी शांतिपूर्ण आयोजन

ईसापुर, कर्बला, महतवाना, साइन संगत, गुलिस्तान मोहल्ला सहित ग्रामीण क्षेत्रों और संपतचक, गौरीचक, परसा बाजार में भी बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. प्रशासन की मुस्तैदी और लोगों के सहयोग से पूरा पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया.

ALSO READ: पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >