Patna News: बिहार के इस जिले में बन रहा मॉर्डन श्मशान घाट… कैंटीन, वेटिंग हॉल से लेकर सभी सुविधाएं होगी आधुनिक

Patna News: बिहार का पहला मॉडर्न श्मशान घाट राजधानी पटना में बनकर तैयार हो रहा है. इसकी लागत करीब 89.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यहां पर सभी आधुनिक सुविधाएं जैसे, कैंटीन, वेटिंग हॉल के साथ अन्य आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है.

Patna News: बिहार का पहला मॉडर्न श्मशान घाट राजधानी पटना में बनकर तैयार हो रहा है. यह श्मशान घाट सभी तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा. पटना के बांस घाट में तैयार हो रहे श्मशान घाट की लागत करीब 89.40 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह श्मशान घाट पहले के घाट से तीन गुना बड़ा बताया जा रहा है. पहले यह 1.24 एकड़ में था जो कि, अब 4.5 एकड़ में बनकर तैयार होगा. यह भी बताया जा रहा है कि, इस श्मशान घाट का निर्माण कार्य जुलाई महीने तक पूरा हो जाएगा. खबर की माने तो, बुडको एमडी अनिमेष कुमार पराशर द्वारा निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर निर्देश पदाधिकारियों को दिया गया है.

आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

बता दें कि, इस मॉर्डन श्मशान घाट में तमाम आधुनिक सुविधाएं मिलेगी. इस परियोजना के पूरा होने से राजधानी पटना और आस-पास के इलाकों के निवासियों को काफी सहूलियत मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, प्रशासन ने इस क्षेत्र में अतिक्रमण को भी हटा दिया है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा ना आए. वहीं, यह परियोजना न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखती है, बल्कि यह गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक मॉडल बन सकती है.

मिलेगी ये सभी सुविधाएं…

इधर, आधुनिक सुविधाओं की बात की जाए तो, इसमें कैंटीन और वेटिंग हॉल तैयार किए गए हैं, जिससे स्वजनों को काफी सहूलियत मिलेगी. इसके साथ ही दो तालाब बनाए जायेंगे. जिसका कारण यह बताया गया है कि, शवदाह के बाद परिजन नदी किनारे जाने के बजाय सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर स्नान कर सकेंगे. इसमें अलग-अलग कमरे बनाए गए हैं. यह कदम गंगा की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इसके साथ ही पांच प्लेटफॉर्म होंगे, जिनमें से दो बिजली चालित होंगे और तीन पर पारंपरिक लकड़ी से शवदाह होगा. वहीं, रख-रखाव को लेकर भी उचित व्यवस्था की गई है.

Also Read: Bihar Election: 8 जून का दिन NDA के लिए बेहद खास, चिराग पासवान लेंगे बड़ा फैसला ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >