छह दिन से लापता युवक की हत्या की आशंका, गंगा में शव फेंके जाने का शक, दो हिरासत में

Patna News: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में छह दिनों से लापता युवक के मामले में परिवार ने हत्या कर शव गंगा में फेंके जाने की आशंका जताई है. पुलिस ने मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

Patna News: (अमिताभ श्रीवास्तव) पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में छह दिनों से लापता युवक के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. परिवार ने युवक की हत्या कर शव को गंगा नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था युवक

जानकारी के अनुसार चौक थाना क्षेत्र के चौकशिकारपुर स्थित जीतू लाल लेन निवासी मनोज कुमार की पत्नी शोभा देवी ने मालसलामी थाना में अपने 20 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि राजा कुमार 20 मई को घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

बहन के घर पहुंचा था युवक, फिर दोस्त के साथ निकला

परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूछताछ के दौरान मालसलामी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवक की बहन ने जानकारी दी कि राजा उसके घर आया था. वहां करीब एक घंटे रुकने के बाद वह अपने एक दोस्त के साथ चला गया. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका.

पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

परिवार द्वारा हत्या की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस टीम ने दो आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. मालसलामी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस लापता युवक के मामले में हर पहलू पर जांच कर रही है. फिलहाल पूछताछ और छानबीन जारी है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.

पुलिस सुलझाने में जुटी है गुत्थी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर जांच की जा रही है। वहीं परिवार के लोग बेटे की तलाश को लेकर लगातार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ALSO READ: IGIMS में आयुष्मान घोटाला, 45 लाख का गबन, चार आउटसोर्स कर्मियों पर केस, फंसेंगे कई और

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >