पटना में दीपावली की रात लगी भीषण आग, दो फर्नीचर फैक्ट्री जलकर राख

Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर कोयरी टोला देवी स्थान के समीप गुरुवार की देर रात फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि दो फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गईं.

Patna News: पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर कोयरी टोला देवी स्थान के समीप गुरुवार की देर रात फर्नीचर फैक्ट्री में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी भीषण हो गई कि दो फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गईं. स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग आधा दर्जन दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर 6 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इस आग की चपेट में आकर वहां स्थित दो फैक्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गई. आग कैसे लगी इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है. वहीं स्थानीय लोगों को आशंका है कि दीपावली के मौके पर पटाखे की चिंगारी से आग लगी है.

कितना नुकसान हुआ?

इस मामले में आलमगंज थाना प्रभारी का कहना है कि दो फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी है. फिलहाल फैक्ट्री मालिकों के द्वारा किसी तरह का कोई आवेदन थाना को प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन प्राप्त होने के बाद ही फैक्ट्री में कितना नुकसान हुआ है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

Also Read: पटना एयरपोर्ट पर 4 घंटे तक रुकी रही इंडिगो की फ्लाइट, बाथरूम में टिशू पेपर पर लिखा मिला बम, जानिए फिर क्या हुआ

दीपावली की रात लगभग 11 बजे लगी आग

घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि दीपावली की रात लगभग 11:00 के आसपास फर्नीचर की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों को मिली. पहले तो लोगों ने खुद आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया. आग पर काबू नहीं पाया जा सका इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.

ये वीडियो भी देखें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >