Patna News: पटना में अलाव के धुएं से मासूम की मौत, परिवार के तीन लोगों की स्थिति गंभीर

Patna News: राजधानी पटना में गुरुवार की देर शाम अलाव के धुएं से एक बच्ची की मौत हो गई. वहीं परिवार के तीन लोग बेहोश हो गए. यह घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड की है.

Patna News: राजधानी पटना में गुरुवार की देर शाम अलाव के धुएं से एक बच्ची की मौत हो गई. यह घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के जनता रोड की है. वहीं परिवार की महिला समेत चार लोग बेहोश हो गए. इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और सभी को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया.

बता दें कि जनता रोड स्थित पुराने मकान के एक कमरे में अमर कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं. अमर की पत्नी ने ठंड से बचाव के लिए कमरे में अलाव जला दिया था. कमरे का दरवाजा और खिड़कियां भी बंद थी. गैस निकलने तक की जगह नहीं थी.

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला बाहर

कमरे में गैस निकलने तक की जगह नहीं थी. जिसकी वजह से अलाव का धुआं कमरे में फैल गया. जिससे अमर, उसकी पत्नी प्रीति कुमारी, बेटा साहिल कुमार और बेटी सुहानी कुमारी का दम घुटने लगा, अमर चिल्लाने लगा. आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे फिर दरवाजा तोड़कर सभी को बाहर निकाला गया.

Also Read: पटना के इस इलाके से चलता था ठगी का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 5 साइबर ठगों को दबोचा

बच्ची की मौत, तीन का इलाज जारी

इस घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस को भी दी. जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस आई और तुरंत अपनी गाड़ी से सभी को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने बच्ची (सुहानी) को मृत घोषित कर दिया. वहीं, पति-पत्नी और बेटे की हालत अभी खतरे से बाहर बताया जा रहा है. सबका इलाज चल रहा है. गर्दनीबाग थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है. दम घुटने के कारणों की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >