Patna News: पटना एयरपोर्ट के इस बिल्डिंग में लगी आग! गैस कटर से निकली चिंगारी ने मचाई तबाही

Patna News: पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट की पुरानी बिल्डिंग में आग लग गयी है. गैस कटर से निकली चिंगारी ने भयानक आग का रूप ले लिया. मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया. पढे़ं पूरी खबर…

Patna News: राजधानी पटना से बड़ी खबर है. पटना एयरपोर्ट (जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे) की पुरानी बिल्डिंग में आग लग गयी है. आग लगने की जानकारी तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गयी, जिसके बाद कई टीमें मौके पर पहुंची. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया. घटना सुबह 9.15 बजे की है.

गैस कटर से निकली चिंगारी

जानकारी के मुताबिक, पटना एयरपोर्ट के पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जा रहा है. इसी दौरान गैस कटर से कटाई का काम किया जा रहा था. आशंका जताई जा रही है कि गैस कटर से निकली चिंगारी के कारण वहां मौजूद किसी सामान में आग लग गई. आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया, लेकिन समय रहते सभी को बाहर निकाल लिया गया.

घटना में कोई हताहत नहीं

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और तेजी से बचावकार्य शुरू किया गया. सौभाग्य से इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग सिर्फ एक सीमित हिस्से में फैली थी, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई.

ALSO READ: Voter List Case: ‘सुप्रीम सुनवाई’ के दौरान कपिल सिब्ब्ल ने चुनाव आयोग पर दागे सवाल, बोले- “क्या उनके पास सबूत है?”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >