Patna News: नशे में धुत चालक ने 6 लोगों पर चढ़ाई कार, आक्रोशित लोगों ने पकड़कर की धुनाई

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में नशे में धुत चालक ने 6 लोगों पर कार चढ़ा दी है. जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नंदगांव मेन रोड की बताई जा रही हैं.

Patna News: बिहार की राजधानी पटना में नशे में धुत चालक ने 6 लोगों पर कार चढ़ा दी है. जिससे सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नंदगांव मेन रोड की बताई जा रही हैं. हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है. जिसमें दिख रहा है कि नंदगांव मेन रोड पर एक तेज रफ्तार कार खड़ी टेंपो में टकराती है. इस कार की चपेट में साइकिल और बाइक सवार भी आ जाते हैं. जिसमें 6 लोग घायल हो जाते हैं.

मिली जानकारी के अनुसार घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया. बता दें कि इस हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को घेर लिया और पिटाई भी की है.

गुस्साए लोगों ने कार को घेरा फिर की पिटाई

पुलिस ने क्या कहा?

शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि ड्राइवर नशे में था. उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. जो लोग घायल थे, वो फिलहाल खतरे से बाहर हैं. पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया था. सभी फिलहाल सुरक्षित हैं. चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Also Read: पटना में एक ही अंदाज में हो रही हैं हत्याएं, 6 दिन के अंदर तीन लोगों को अपराधियों ने उतारा मौत के घाट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >