दानापुर में ट्यूशन न पढ़ने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई, मामला दर्ज

Patna News: दानापुर में ट्यूशन नहीं पढ़ने पर एक छात्र की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप है कि कोचिंग संचालकों ने छात्र को लोहे की रॉड से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


Patna News: (संजय कुमार) दानापुर में ट्यूशन न पढ़ने पर एक छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है. पीड़ित के पिता ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

आरोप और पीड़ित पक्ष का बयान

यदुवंशी नगर निवासी रणवेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि उनके घर के पास स्थित रंजन राय के मकान में रहने वाले राजकुमार राय के पुत्र विशाल कुमार और विक्की कुमार कोचिंग चलाते हैं.

आरोप है कि दोनों शिक्षक पिछले चार दिनों से उनके पुत्र पर अपने यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए दबाव बना रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. साथ ही, अन्य कोचिंग में पढ़ने जाने पर भी परेशान किया जा रहा था.

मारपीट की घटना

शनिवार देर शाम दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर छात्र को पकड़ लिया, उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई कर . इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं.

घायल छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

पुलिस कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ALSO READ: भीषण गर्मी में पटना बेहाल, एक सप्ताह में डेढ़ गुना बढ़ीं फ्यूज कॉल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >