Patna News: (रवि प्रकाश की रिपोर्ट)
पटना जिले के बिक्रम नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित मसौढ़ा तेलपा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंगलवार को भव्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं.
अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएं
शिविर का नेतृत्व एसडीएम चंदन कुमार, डीएसपी पंकज कुमार, मुख्य पार्षद मनीता कुमारी और कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया. अधिकारियों ने मौके पर ही कई मामलों के निपटारे का प्रयास किया और संबंधित विभागों को निर्देश दिए.
20 स्टॉलों पर विभिन्न विभागों की सेवाएं
शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, राजस्व, गृह, सामाजिक सुरक्षा और अग्निशमन विभाग सहित कुल 20 स्टॉल लगाए गए थे। इन स्टॉलों पर सैकड़ों ग्रामीणों ने आवेदन देकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
एसडीएम चंदन कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मुख्य पार्षद ने भी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए.
स्वास्थ्य शिविर में हुई मुफ्त जांच
शिविर के दौरान स्वास्थ्य कैंप भी लगाया गया, जहां डॉ. राजेश कुमार और डॉ. अंकित कुमार ने सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक परामर्श दिया.
जनप्रतिनिधि और ग्रामीण रहे मौजूद
इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे, जिससे पूरा शिविर सफल और प्रभावी साबित हुआ.
ALSO READ: सम्राट चौधरी बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगा, जानिए बिहार के सीएम ने क्यों कही ये बात
