बिहार में वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में बिहार का डंका, दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास

Patna News: बिहार के अहमदाबाद में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. मसौढ़ी के दिलीप कुमार और छपरा की सोनी कुमारी ने गोल्ड मेडल, जबकि मुजफ्फरपुर के सुधांशु शेखर ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. 70 से अधिक देशों के खिलाड़ियों के बीच बिहार की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गौरव का माहौल है.

Patna News: (सुबोध कुमार नंदन की रिपोर्ट)
भारत में आयोजित पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया है. खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है.

मसौढ़ी और छपरा के खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण पदक

अहमदाबाद के एका एरेना में आयोजित प्रतियोगिता में मसौढ़ी के दिलीप कुमार ने फॉरवर्ड बेंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया. वहीं छपरा की सोनी कुमारी ने लेग बैलेंस इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर बिहार का नाम रोशन किया.

मुजफ्फरपुर के सुधांशु ने हासिल किया रजत पदक

बिहार की सफलता में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी सुधांशु शेखर ने भी अहम योगदान दिया. उन्होंने बैक बेंड स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया और राज्य को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान दिलाया.

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर एसोसिएशन ने जताई खुशी

बिहार योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की सचिव डॉ. रानी सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि योग की धरती बिहार के खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है. उन्होंने कहा कि लगातार प्रशिक्षण और बेहतर अवसर मिलने से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है.

कोविड काल में बनी संस्था अब दे रही अंतरराष्ट्रीय पहचान

डॉ. रानी सिंह ने बताया कि कोविड काल के दौरान स्थापित संगठन ने सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ियों को निरंतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के अवसर उपलब्ध कराए. इसी का परिणाम है कि बिहार के खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदक जीत रहे हैं.

70 देशों के खिलाड़ियों के बीच बिहार ने दिखाया दम

चार से आठ जून तक आयोजित इस विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 500 से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. ऐसे कड़े मुकाबले में बिहार के खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है.

प्रदेशभर में जश्न का माहौल, पदाधिकारियों ने दी बधाई

बिहार के खिलाड़ियों की इस सफलता से पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है. एसोसिएशन के संरक्षक अजीत कुमार, मेंटोर अभिजीत कुमार और अध्यक्ष चन्द्रशेखर प्रसाद सहित कई पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ALSO READ: पटना के दानापुर में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन को लगी गोली, एक की मौत, पुलिस ने शराब और खोखा किया बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >