बिहार AI Summit में GNSU के छात्रों का अभिनव प्रयास: किसानों के लिए विकसित किया गया एग्री हेल्थ एआई प्लेटफॉर्म

Patna News: पटना स्थित ऊर्जा भवन में 23 एवं 24 मई को आयोजित बिहार AI Summit 2026 में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (Gopal Narayan Singh University), जमुहार (GNSU ) के बी.टेक (सीएस एवं एआई) छठे सेमेस्टर के छात्रों ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एआई आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया.

Patna News: पटना स्थित ऊर्जा भवन में 23 एवं 24 मई को आयोजित बिहार AI Summit 2026 में गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय (Gopal Narayan Singh University), जमुहार (GNSU ) के बी.टेक (सीएस एवं एआई) छठे सेमेस्टर के छात्रों ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण एआई आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया. इस प्रोजेक्ट का नाम एग्री हेल्थ एआई (Agri Health AI) रखा गया है, जिसका उद्देश्य कृषि से जुड़ी समस्याओं का तकनीकी समाधान उपलब्ध कराना है.

प्लेटफॉर्म की प्रमुख विशेषताएँ

छात्रों द्वारा विकसित इस प्लेटफॉर्म में कई आधुनिक सुविधाएँ शामिल की गई हैं, जिनमें माय फील्ड्स, क्रॉप, फार्मर एआई असिस्टेंट, स्कीम्स एवं अलर्ट्स, मंडी मार्केट, कम्युनिटी तथा रिपोर्ट एवं एनालिटिक्स जैसे फीचर प्रमुख हैं.

माय फील्ड्स फीचर के माध्यम से किसान अपनी भूमि की जानकारी दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें मिट्टी की गुणवत्ता, आवश्यक पोषक तत्व तथा उपयुक्त फसलों के चयन की जानकारी प्राप्त होती है. क्रॉप स्कैन फीचर के माध्यम से किसान फसल की तस्वीर अपलोड करके रोगों की पहचान, उनके उपचार तथा आवश्यक दवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

मंडी बाजार और आईओटी तकनीक का उपयोग

इस प्लेटफॉर्म में मशीन लर्निंग आधारित मंडी मार्केट फीचर भी शामिल किया गया है, जो विभिन्न फसलों के संभावित बाजार मूल्य का अनुमान लगाने में सक्षम है. इसके अतिरिक्त, छात्रों ने आईओटी आधारित सेंसर भी प्रदर्शित किए, जो मिट्टी की नमी, तापमान तथा आर्द्रता की वास्तविक समय की जानकारी प्रदान करते हैं.

बहुभाषी सुविधा और भविष्य की योजना

यह प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी एवं भोजपुरी सहित कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें. छात्रों के अनुसार यह प्लेटफॉर्म पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है तथा भविष्य में इसे व्यापक स्तर पर लागू करने की योजना है.

टीम एवं नेतृत्व

इस परियोजना का नेतृत्व फैकल्टी लीडर हरि ओम सिन्हा तथा छात्र नेता तेज प्रताप द्वारा किया गया. टीम में अभिषेक कुमार, सचिन कुमार, सिंह पीयूष, अनुप कुमार, तन्मय आनंद, पुष्पराज कश्यप एवं सोनू कुमार शामिल रहे.

ALSO READ: ऑटो चालकों द्वारा भाड़ा वृद्धि की घोषणा की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >