पटना में अंचल और DCLR ऑफिस का निरीक्षण करेंगे 26 अफसर, ये भी दिया गया आदेश

Patna News: पटना जिले के सभी अंचलों और डीसीएलआर कार्यालयों का निरीक्षण किया जाएगा. 26 अफसर कार्यालयों का निरीक्षण करेंगे. जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के बाद मुख्यालय में रिपोर्ट सोमवार तक जमा करने का आदेश दिया गया है.

Patna News: पटना जिले के सभी अंचलों सहित भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालयों का औचक निरीक्षण मुख्यालय स्तर से 26 अधिकारियों की टीम करेगी. इस टीम का गठन कर निरीक्षण की रिपोर्ट सोमवार तक मुख्यालय में जमा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है. यह निर्देश विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल ने बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों को दिया.

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में पटना जिले के एडिशनल कलेक्टर , सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचलाधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान राजस्व से संबंधित अलग-अलग सेवाओं की प्रगति और लंबित मामलों की स्थिति को लेकर सख्ती से रिव्यू किया गया. इस दौरान परिमार्जन प्लस के लंबित आवेदनों, दाखिल-खारिज और अपील वादों, बिहार भूमि विवाद निवारण अधिनियम, 2009 के तहत लंबित मामलों, लगान की अद्यतन स्थिति, सैरात बंदोबस्ती और राजस्व पदाधिकारियों के क्षेत्र में लंबित प्रकरणों के निष्पादन की स्थिति पर डिटेल चर्चा हुई.

प्रधान सचिव ने और क्या दिया आदेश?

प्रधान सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आम जनता से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने और राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी और संवेदनशील बनाने पर जोर दिया. साथ ही अधिकारियों को इस महीने राजस्व लक्ष्य की सौ प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राजस्व मुख्यालय में पटना जिले के राजस्व कार्यों की सख्त समीक्षा और 26 अधिकारियों की टीम द्वारा कार्यालयों के औचक निरीक्षण का उद्देश्य व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुख (People Oriented) बनाना है.

Also Read: JDU ऑफिस के बाहर हाथी-घोड़ा-ऊंट लेकर पहुंचे कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़े संग होगा निशांत कुमार का स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >