पटना हॉस्टल कांड: 'CBI ने टेक अप कर लिया है...', NEET छात्रा केस मामले पर मांझी बोले- गृह मंत्रालय से भी बात करूंगा

Patna NEET Chhatra Case: शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई का संकेत दिया है. मांझी ने कहा कि किसी भी प्रकार की दिक्कत हुई तो भारत सरकार के गृह मंत्रालय तक बात रखूंगा. उन्होंने ये भी कह दिया कि मामले को CBI ने टेक अप कर लिया है.

Patna NEET Chhatra Case: शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड को लेकर सियासत तेज हो गई है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. मीडिया से बात करते हुए मांझी ने घटना को मानवता पर कलंक बताया. उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. उन्होंने बातों-बातों में दो बार ये भी बोल दिया कि मामले को CBI ने टेकअप कर लिया है.

मांझी ने साफ कहा कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है. न्याय की प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़िता को हर हाल में इंसाफ मिलेगा. इस मामले में कही भी दिक्कत होगी तो मैं भारत सरकार के गृह मंत्रालय से भी बात करूंगा.

मांझी बोले- मामले को CBI ने टेक अप कर लिया

जांच की स्थिति पर बात करते हुए मांझी ने कहा कि सरकार ने तुरंत SIT का गठन किया है. उन्होंने दो बार यह भी कह दिया कि CBI ने इस मामले को टेकअप कर लिया है. मांझी ने जोर देकर कहा कि अपराधी चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसे पाताल से भी खोज निकाला जाएगा. दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

हेरफेर करने वालों पर होगी कार्रवाई- मांझी

अस्पताल प्रशासन और शुरुआती मेडिकल रिपोर्ट को लेकर उठ रहे सवालों पर मांझी ने सख्त रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अगर जांच में यह सामने आता है कि किसी डॉक्टर या अस्पताल कर्मी ने जानबूझकर रिपोर्ट में हेरफेर किया है, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी.

मांझी ने कहा कि साक्ष्य छिपाने या जांच को प्रभावित करने वालों को भी बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोग भी मुख्य आरोपियों के बराबर दोषी माने जाएंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में कानून से ऊपर कोई नहीं है. चाहे वह डॉक्टर हो या कोई प्रभावशाली व्यक्ति.

फूल सिंह बरैया के बयान पर भी मांझी ने दी प्रतिक्रिया

इसी दौरान मांझी ने मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादास्पद बयान पर भी प्रतिक्रिया दी. बरैया ने दावा किया था कि कुछ प्राचीन ग्रंथों में ऐसी मान्यता है कि एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं के साथ बलात्कार करने से पुण्य मिलता है. इस बयान पर मांझी भड़क गए. उन्होंने कहा कि ऐसा बयान कोई पागल आदमी ही दे सकता है. उन्होंने कहा कि इस तरह की सोच समाज को तोड़ने वाली है. ऐसे बयान महिलाओं और समाज दोनों का अपमान हैं.

Also Read: पटना हॉस्टल कांड: NEET छात्रा मौत मामले में नया मोड़, हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं बोलीं- डर का माहौल है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >