पटना में 30 साल बाद बड़ा झटका, मकान मालिकों पर बढ़ा होल्डिंग टैक्स का बोझ, 15% की बढ़ोतरी लागू, जानिए नई व्यवस्था

Patna Holding Tax Increase: पटना में 30 साल बाद बड़ा झटका, मकान मालिकों पर बढ़ा होल्डिंग टैक्स का बोझ, 15% की बढ़ोतरी लागू, जानिए पूरा मामला…आगे पढ़ें पूरी खबर…

पटना से प्रमोद झा की रिपोर्ट
Patna Holding Tax Increase:
पटना नगर निगम क्षेत्र में मकान मालिकों पर एक बार फिर आर्थिक बोझ बढ़ गया है. होल्डिंग टैक्स में प्रति वर्ग फुट 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जो 30 साल बाद वार्षिक किराया मूल्य (ARV) में सबसे बड़ा संशोधन माना जा रहा है. नई दरें बुधवार से लागू हो गई हैं.

Patna Holding Tax Increase: 30 साल बाद बड़ा बदलाव

पटना नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा 22 जून को स्वीकृति के बाद यह नई दरें लागू की गई हैं. वर्ष 1995 के बाद पहली बार वार्षिक किराया मूल्य (ARV) में इस स्तर की वृद्धि की गई है. इससे शहर के सभी प्रकार के आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों पर असर पड़ेगा.

सभी श्रेणियों की संपत्तियों पर असर

नए आदेश के अनुसार प्रधान मुख्य सड़क, मुख्य सड़क और अन्य सड़कों के किनारे स्थित आवासीय, व्यावसायिक और अन्य संपत्तियों पर टैक्स बढ़ाया गया है. इसमें पक्का, एस्बेस्टस और कच्चा मकान सभी श्रेणियां शामिल हैं.

Patna Holding Tax Increase: कितना बढ़ा टैक्स

उदाहरण के तौर पर, यदि कोई मकान मालिक पहले 1000 रुपये सालाना होल्डिंग टैक्स देता था तो अब उसे 1150 रुपये देने होंगे. प्रति वर्ग फुट दरों में भी 15 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे मकान मालिकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा.

कानूनी प्रावधान के तहत बढ़ोतरी

बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 127 के अनुसार प्रत्येक पांच वर्ष में न्यूनतम 15 प्रतिशत किराया मूल्य बढ़ाना अनिवार्य है. राज्य सरकार की स्वीकृति के बाद नगर निकाय किसी भी समय दरों में संशोधन कर सकता है.

नगर निगम का राजस्व बढ़ेगा

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि इस वृद्धि से राजस्व में बढ़ोतरी होगी. अतिरिक्त धन का उपयोग शहरी विकास, स्वच्छता, सड़क, जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था और अन्य नागरिक सुविधाओं के विस्तार में किया जाएगा.

जल्दी भुगतान पर छूट की सुविधा

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स की राशि 30 जून तक एकमुश्त भुगतान करने पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिससे करदाताओं को राहत भी मिलेगी.

पटना होल्डिंग टैक्स दरें (प्रति वर्ग फुट रुपये)

प्रधान मुख्य सड़क

मकान प्रकारपूर्ण व्यावसायिक (पहले → अब)अन्य (पहले → अब)पूर्ण आवासीय (पहले → अब)
पक्का मकान54 → 62.1036 → 41.4018 → 20.70
एस्बेस्टस मकान36 → 41.4024 → 27.6012 → 13.80
कच्चा मकान18 → 20.7012 → 13.806 → 6.90

मुख्य सड़क

मकान प्रकारपूर्ण व्यावसायिक (पहले → अब)अन्य (पहले → अब)पूर्ण आवासीय (पहले → अब)
पक्का मकान36 → 41.4024 → 27.6012 → 13.80
एस्बेस्टस मकान24 → 27.6016 → 18.408 → 9.20
कच्चा मकान12 → 13.808 → 9.204 → 4.60

अन्य सड़क

मकान प्रकारपूर्ण व्यावसायिक (पहले → अब)अन्य (पहले → अब)पूर्ण आवासीय (पहले → अब)
पक्का मकान18 → 20.7012 → 13.806 → 6.90
एस्बेस्टस मकान12 → 13.808 → 9.204 → 4.60
कच्चा मकान6 → 6.904 → 4.602 → 2.30

ALSO READ: बिहार बनेगा निवेश का नया केंद्र, पीयूष गोयल से प्रतिनिधिमंडल की अहम मुलाकात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >