पटना मेट्रो: जू से इनकम टैक्स तक 40 की जगह सिर्फ 7 मीटर में चलेंगे वाहन, बढ़ेगी सड़क की चौड़ाई

Patna Metro: पटना मेट्रो निर्माण के कारण नेहरू पथ पर बड़ा ट्रैफिक बदलाव किया जा रहा है. इनकम टैक्स से जू तक सड़क 7 मीटर में सिमटेगी और नए डायवर्जन प्लान पर प्रशासन काम कर रहा है. आगे पढ़ें पूरी खबर…

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट
Patna Metro:
पटना मेट्रो निर्माण कार्य के चलते नेहरू पथ पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है. इनकम टैक्स गोलंबर से पटना जू तक सड़क 40 मीटर की जगह केवल 7 मीटर (3.5 मीटर के दो लेन) में सीमित कर दी जाएगी. इसके लिए लगातार निर्माण कार्य और तैयारी चल रही है.

सड़क चौड़ीकरण के लिए दीवार और डिवाइडर तोड़े जाएंगे

राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पीछे स्थित वायरलेस ऑफिस (ईआरएसएस) की दीवार तोड़कर सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी. इसके अलावा मंदिर और लोहिया पथ चक्र के बीच नाले के ऊपर लोहे की रेलिंग और रॉड लगाकर सड़क को बेहतर किया जा रहा है ताकि यातायात सुचारू रहे.

सगुना से आयकर गोलंबर तक एकतरफा व्यवस्था लागू होगी

नई व्यवस्था के तहत सगुना से आयकर गोलंबर की ओर वाहन चल सकेंगे, जबकि आयकर गोलंबर से सगुना मोड़ की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा. इससे यातायात दबाव को नियंत्रित करने की योजना है.

आयकर गोलंबर से नया डायवर्ट रूट तैयार

आयकर गोलंबर से सगुना मोड़ जाने वाले वाहन आर ब्लॉक, हार्डिंग रोड, पटेल गोलंबर, पटना एयरपोर्ट और डुमरा चौकी होते हुए नेहरू पथ तक पहुंचेंगे. इसके बाद वाहन राजा बाजार फ्लाईओवर से आगे बढ़ेंगे. आशियाना की ओर जाने वाले वाहनों के लिए नीचे का रास्ता उपलब्ध रहेगा.

हाईकोर्ट आने वाले वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था

हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और अन्य वीआईपी वाहनों को बीरचंद पटेल पथ से विद्युत भवन के पीछे होते हुए हाईकोर्ट तक पहुंचाने का वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है. इस प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय ट्रायल सफल होने के बाद लिया जाएगा.

प्रशासन और मेट्रो प्रबंधन की संयुक्त तैयारी

जिला प्रशासन, यातायात पुलिस और पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लगातार मिलकर डायवर्जन प्लान को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. पर्व और लगन के बाद इसका ट्रायल किया जाएगा, जिसके बाद इसे लागू किया जाएगा.

ALSO READ: खान सर की गिरफ्तारी पर अब 30 जून तक लगी रहेगी रोक, केस डायरी पढ़ने के लिए मिला 3 दिनों का समय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >