पटना में झोपड़ीनुमा घर में लगी आग, सो रहा था पूरा परिवार, आसपास के लोगों ने बचाई जान

पटना में बुधवार सुबह एक झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई. घर में सो रहे परिवार को आसपास के लोगों ने शोर मचाकर बचाया. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन काफी नुकसान हुआ.

Patna News : पटना के सचिवालय थाना क्षेत्र के दारोगा राय पथ में बुधवार की सुबह झोपड़ीनुमा घर में अचानक आग लग गई. घटना के समय घर में लोग सो रहे थे और आग तेजी से फैल रही थी. इसी दौरान बाहर चाय की दुकान पर खड़े लोगों की नजर घर से उठती आग की लपटों पर पड़ी. लोगों ने शोर मचाकर घरवालों को जगाया, जिसके बाद सभी लोग बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई.

लोगों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाने की कोशिश की

आग की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. लोगों ने अपने स्तर से भी आग बुझाने का प्रयास किया. लोग बाल्टी में पानी भर-भरकर घर पर डालने लगे. लेकिन आग तेजी से फैलती गई थी कि कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया. इसके बाद लोगों को पीछे हटना पड़ा. गंगा के उफान से दानापुर के दियारा में तबाही, सात पंचायतों के घरों में घुसा पानी; स्कूल-अस्पताल और बिजली व्यवस्था प्रभावित

अग्निशमन कर्मियों ने बुझाई आग

बाद में दमकल की गाड़ी पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और कुछ देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. हालांकि, तब तक घर में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया. राहत की बात यह रही कि घटना में किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा.

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है. शुरुआती तौर पर बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जानकारी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी.

बेगूसराय का वांछित अपराधी STF के हत्थे चढ़ा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 3 मामले पटना में दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >