पटना: घर में सोई किशोरी को सांप ने डसा, पीएमसीएच में इलाज के दौरान हुई मौत

पटना जिले के मनेर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. घर के अंदर सो रही 16 वर्षीय किशोरी को सांप ने डस लिया. समय पर अस्पताल ले जाने के बावजूद चिकित्सकों की कोशिशें नाकाम रहीं और उसकी मौत हो गई.

Patna News: पटना जिले के मनेर नगर परिषद क्षेत्र स्थित देवी स्थान (चौराहा) मोहल्ले में घर के अंदर सो रही एक 16 वर्षीय किशोरी की सांप के डसने से मौत हो गई. परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

मृतका की पहचान देवी स्थान (चौराहा) मोहल्ला निवासी मनु चौधरी की 16 वर्षीय पुत्री नंदिनी कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि नंदिनी अपने घर के अंदर सोई हुई थी. इसी दौरान एक जहरीला सांप उसके बिस्तर तक पहुंच गया और उसे डस लिया. सांप के काटने के बाद किशोरी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.

सांप पकड़ने का प्रयास रहा विफल

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने सांप को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा. इसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से नंदिनी को तत्काल इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम

किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पीएमसीएच से शव गांव पहुंचने के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल व्याप्त हो गया. स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है. ग्रामीणों ने बताया कि नंदिनी घर में सोई हुई थी, तभी उसे सांप ने डस लिया. समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suaib khan maner

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >