पटना के गांधी सेतु पर भीषण जाम, दो वाहनों की टक्कर से ट्रक ड्राइवर फंसा, 3 घंटे से यातायात ठप

Patna News: गांधी सेतु पर दो वाहनों की जोरदार टक्कर के बाद भीषण जाम लग गया और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. हादसे में ट्रक का चालक केबिन में फंस गया, जिसे बाद में पुलिस और रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला. तीन घंटे से अधिक समय तक सड़क पर लंबा जाम लगा रहा, जिससे हजारों वाहन और यात्री प्रभावित हुए.

Patna News: (नितिश सिंह की रिपोर्ट )
महात्मा गांधी सेतु पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे इलाके में लंबा जाम लग गया. दो वाहनों की जोरदार टक्कर में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. हादसे के कारण कई प्रमुख मार्गों पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.

दो वाहनों की टक्कर से मचा हड़कंप

महात्मा गांधी सेतु पर दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह टूट गया और चालक केबिन में फंस गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

कई प्रमुख रूट पूरी तरह ब्लॉक

हादसे के कारण जीरो माइल से पहाड़ी मोड़, गया-मसौढ़ी रोड और दीदारगंज से जीरो माइल जाने वाली लेन पूरी तरह ठप हो गई. वहीं पहाड़ी मोड़ से अगमकुआं होते हुए धनुकी मोड़ और हाजीपुर जाने वाला मार्ग भी जाम में फंस गया.

ओवरब्रिज पर घंटों से लंबी कतार

गाड़ियों की लंबी कतार

पहाड़ी मोड़ से अगमकुआं शीतला मंदिर ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई. तीन घंटे से अधिक समय से हाजीपुर-पटना लेन पर भारी जाम लगा हुआ है, जिससे हजारों यात्री फंसे हुए हैं.

चालक को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया

घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम भी शुरू किया गया.

ट्रैफिक पुलिस लगातार बहाल कर रही व्यवस्था

ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार यातायात को सामान्य करने में जुटी है. हालांकि भारी वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति अभी भी बनी हुई है और धीरे-धीरे यातायात बहाल किया जा रहा है.

प्रशासन ने की वैकल्पिक मार्ग की अपील

प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ से बचने के लिए छोटे वाहनों में जेपी सेतु जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू रह सके.

ALSO READ: पटना-नालंदा के होटलों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 दिन में मांगी पूरी कुंडली, नहीं तो होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >