पटना में भारी बारिश से आफत, पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक डूबीं सड़कें, जानिए ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी

Patel Golambar Airport Road waterlogging : पटना में शनिवार दोपहर हुई झमाझम बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है. खासकर पटेल गोलंबर से एयरपोर्ट तक मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित है. इस बीच, ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए खास एडवाइजरी जारी की है.

Patel Golambar Airport Road waterlogging : पटना में शनिवार की दोपहर अचानक झमाझम बारिश हुई. बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. भारी बारिश के बाद पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग पर कई जगह जलजमाव हो गया है. इसके कारण इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गयी है और जाम की आशंका बनी हुई है. स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस ने वाहन चालकों और एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से समय से पहले निकलने की अपील

यातायात पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों से अपील की है कि वे संभावित ट्रैफिक जाम से बचने के लिए घर से पर्याप्त समय पहले निकलें. यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने में अतिरिक्त समय लगने की संभावना को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.

जलजमाव वाले हिस्सों में धीमी गति से चलाएं वाहन

पुलिस ने वाहन चालकों से जलजमाव वाले हिस्सों में विशेष सतर्कता बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की है. इससे दुर्घटना की आशंका को कम किया जा सकेगा. साथ ही मार्ग पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है.

यात्रियों से की गई अपील

बारिश के कारण मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है. यात्रियों से अपील की गयी है कि वे समय का अतिरिक्त मार्जिन रखते हुए एयरपोर्ट के लिए रवाना हों.

Also Read : 'शादी करूंगी तो उसी से...' प्रेमी के इनकार के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 3 साल से था प्रेम प्रसंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आनंद सिंह कौशिक

आनंद सिंह कौशिक बीते 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. रेलवे, मेट्रो, इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरों पर विशेष रिपोर्टिंग करते हैं. साथ में पटना समेत बिहार के अपराध और राजनीतिक खबरों में भी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >