3005 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी पर बन रहा 6-लेन महासेतु, पटना से बेतिया जाना होगा और आसान

Digha Sonpur New Bridge: पटना और सोनपुर के बीच गंगा नदी पर नया छह लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल महासेतु तेजी से बन रहा है. करीब 3005.98 करोड़ रुपये की इस परियोजना से उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी मजबूत होगी. पुल बनने के बाद पटना से बेतिया समेत कई शहरों की यात्रा आसान होगी और व्यापार को भी रफ्तार मिलेगी.

Digha Sonpur New Bridge: बिहार में सुगम यातायात और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. गंगा नदी पर दीघा-सोनपुर रेल सह सड़क पुल के समानांतर लेटेस्ट छह लेन एक्स्ट्रा-डोज्ड केबल महासेतु का निर्माण काम युद्धस्तर पर चल रहा है. केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी परियोजना (एनएच-139 डब्ल्यू) पर कुल 3005.98 करोड़ रुपये की लागत आएगी. इससे पटना और सारण (सोनपुर) के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी.

तेजी से पूरा हो रहा है बुनियादी ढांचा

पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने बताया कि यह महासेतु पटना और उत्तर बिहार के बीच की दूरी को कम करने के साथ-साथ राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा. वर्तमान में मुख्य पुल, वायाडक्ट और लूप्स के फॉउंडेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

व्यापार और यात्रा होगी सुगम

इस छह लेन पुल के बनने से पटना से बेतिया (वाया बाकरपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, साहेबगंज, अरेराज) का सफर बेहद आसान हो जायेगा. इस पूरी परियोजना की कुल डिजाइन लंबाई 6.925 किलोमीटर है. इसमें मुख्य केबल ब्रिज 4556 मीटर, लूप्स 2044.669 मीटर और वायाडक्ट 700 मीटर लंबा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

आइआइटी रुड़की से करायी जा रही सुरक्षा आडिट

पुल की सुरक्षा और तकनीकी मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश के प्रतिष्ठित संस्थान आइआइटी रुड़की से इसकी अतिरिक्त प्रूफ चेकिंग कराई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: BPSC 70वीं फाइनल रिजल्ट में 1282 पुरुष, 745 महिलाएं सफल, 333 बाहरी कैंडिडेट ने भी मारी बाजी

बीपीएससी 70वीं टॉपर: श्रद्धा पांडेय ने किया टॉप, 592 अंक लाने वाले दो उम्मीदवार दूसरे और तीसरे नंबर पर रहे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >