पटना के दीघा में मेड की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय मेड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. पुलिस को शक है कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया होगा, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी. स्थानीय लोग बताते हैं कि वह कुछ समय से बीमार चल रही थी.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट

Crime News : पटना दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू स्थित किराये के मकान में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा का काम करने वाली 20 वर्षीय मीना कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

बीमारी से परेशान होने की आशंका

मृतका मूल रूप से मनेर की रहने वाली थी. वह रोजी-रोटी के लिए कुर्जी बालू में किराये के कमरे में अकेले रहकर मेड का काम करती थी. स्थानीय लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थी. शुरुआती आशंका है कि बीमारी और मानसिक तनाव के कारण उसने जहरीला पदार्थ खा लिया.

सुबह मिली सूचना, मुंह से निकल रहा था झाग

मंगलवार सुबह आसपास के लोगों ने युवती को अचेत अवस्था में देखा. उसके मुंह से झाग निकल रहा था. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि युवती की मौत हो चुकी थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

दीघा थानाध्यक्ष ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था. सूचना मिलने पर दरवाजा खोला गया तो युवती बेड पर मृत अवस्था में मिली. प्रथम दृष्टया मामला जहरीला पदार्थ खाने से मौत का प्रतीत हो रहा है. हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >