पटना में घर में घुसकर दंपति पर अपराधियों ने किया हमला, पति की मौत

Patna Crime News: पटना में शनिवार की सुबह अपराधियों ने पति-पत्नी पर चाकू से वार कर दिया. इस हमले में पति की मौत हो गई. जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Patna Crime News: पटना के पीरबहोर थाना इलाके में शनिवार की सुबह अपराधियों ने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया. अशोक राजपथ स्थित लालबाग इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक घर में घुसकर दंपति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नाजिया परवीन गंभीर रूप से घायल हो गई.

पत्नी का इलाज जारी

घायल अवस्था में ही पत्नी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?

घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि अपराधी की पहचान की जा चुकी है. पुलिस छापेमारी में जुटी है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इसके साथ ही उसने हमला क्यों किया, इसके बारे में भी पूछताछ की जाएगी. अभी घायल महिला का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

मौके पर मौजूद लोगों ने क्या बताया?

घटना के बारे में मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक नवाज के घर से चिल्लाने की आवाज आई, जिसके बाद वे लोग घर से निकले. दरवाजा खुला था, खून पसरा था और अंदर शव पड़ा था. नवाज की पत्नी नाजिया घर में खून से लथपथ पड़ी हुई थी. यह देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया.

Also Read: पटना में चिड़ियाघर के पास बनेगा मेट्रो का सबसे लंबा अंडरग्राउंड स्टेशन, मिलेंगी ये सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >