दानापुर में हथियारों का जखीरा बरामद: 7 पिस्तौल, एक रिवाल्वर व 35 गोलियों के साथ सात गिरफ्तार

पटना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र से स्कॉर्पियो सवार सात अपराधियों को पकड़ा है. इनके पास से पांच देसी पिस्तौल, दो देसी पिस्टल, एक रिवाल्वर, 35 गोलियां और एक स्कॉर्पियो बरामद हुई है.

Patna Crime News : दानापुर के शाहपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मुबारकपुर कृषि फार्म के पास छापेमारी कर स्कॉर्पियो सवार सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से पांच देसी पिस्तौल, दो देसी पिस्टल, एक रिवाल्वर, 35 गोलियां, सात खोखा, छह मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो बरामद की है.

स्कॉर्पियो से घूम रहे थे सभी आरोपी

सिटी एसपी पश्चिमी संकेत कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कृषि फार्म के पास कुछ अपराधी स्कॉर्पियो से घूम रहे हैं और हथियार के बल पर लोगों में दहशत फैलाने या किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं.

सूचना के बाद एसडीपीओ अजीत कुमार के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की. पुलिस टीम ने मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी प्रदुमन कुमार के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. उसके घर से एक देसी पिस्तौल और एक गोली बरामद की गई.

एक की गिरफ्तारी के बाद खुलता गया हथियारों का राज

प्रदुमन कुमार से पूछताछ और उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की. इस दौरान छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों के घर और उनके द्वारा छिपाए गए स्थानों से चार देसी पिस्तौल, दो देसी पिस्टल, एक रिवाल्वर, 34 गोलियां, सात खोखा, छह मोबाइल और एक स्कॉर्पियो बरामद की गई.

इन सात आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदुमन कुमार, सन्नी कुमार और गोलू कुमार निवासी मुबारकपुर कृषि फार्म, मैनेजर राय निवासी मुबारकपुर शांतिनगर मनेर, समीर खान निवासी आनंद बाजार, साहिल कुमार निवासी उसरी शाहपुर और रोहित कुमार निवासी सतर मनेर के रूप में हुई है.

मैनेजर राय पर पहले से दर्ज हैं दो मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार मैनेजर राय के खिलाफ शाहपुर थाने में पहले से दो मामले दर्ज हैं. पुलिस ने सभी सात आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किन आपराधिक घटनाओं में किया गया है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है.

Also Read: Gen Z को साधने बिहार पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स से करेंगे बात, जानिए पूरा कार्यक्रम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >