पटना में बैंक के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर चोर ने किया हाथ साफ, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Patna Crime : पटना के फुलवारी शरीफ में इंडियन बैंक के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पीड़ित मोहम्मद मनवर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है.

Patna Crime : (अजीत कुमार की रिपोर्ट) फुलवारी शरीफ के फेडरल कॉलोनी निवासी मोहम्मद मनवर की मोटरसाइकिल फुलवारी ब्लॉक के समीप बैंक के सामने से चोरी हो गई. घटना के बाद पीड़ित ने फुलवारी शरीफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

बैंक का काम कर बाहर निकले तो गायब थी बाइक

जानकारी के अनुसार मोहम्मद मनवर किसी निजी कार्य से फुलवारी ब्लॉक के पास स्थित इंडियन बैंक गए थे. उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ी की थी. बैंक का काम पूरा कर जब वह बाहर निकले तो बाइक वहां नहीं थी. इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध युवक

घटना के बाद बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई. फुटेज में एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल का लॉक खोलकर उसे ले जाते हुए दिखाई दिया है. फुटेज के अनुसार आरोपी ने काले रंग की शर्ट, नीली जींस, टोपी और चेहरे पर मास्क पहन रखा था. घटना दिन के करीब 11:45 बजे की बताई जा रही है.

पैशन प्रो बाइक लेकर फरार हुआ चोर

पीड़ित के अनुसार चोरी गई मोटरसाइकिल पैशन प्रो मॉडल की है. बाइक का रंग काला है तथा उसका निबंधन संख्या बीआर-01 डब्ल्यू-4149 है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्पष्ट रूप से बाइक लेकर जाते हुए दिखाई दे रहा है.

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

मोहम्मद मनवर ने थाना में आवेदन देकर मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. थाना पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है तथा जल्द गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: ‘सरेंडर कर चुका था, फिर 5 गोलियां क्यों मारी?’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर मां का छलका दर्द, बोलीं- समाज सेवक था मेरा बेटा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट. नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >